लाइव न्यूज़ :

Asthma Attack: सर्दियों में अस्थमा अटैक से होगा बचाव, अपनाएं ये 5 आसान उपाय

By संदीप दाहिमा | Updated: January 20, 2022 16:28 IST

Open in App
1 / 7
सर्दियों का मौसम अस्थमा मरीजों के लिए हर तरह से नुकसानदायक है। इस मौसम में अस्थमा अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इस बीमारी में खासी, सांस लेने में दिक्कत जैसी कई समस्याएं आती हैं।
2 / 7
सर्दियों में श्वास नलियां सिकुड़ने लगती है और कफ भी ज्यादा बनता है। धुंआ और वातावरण में घुले तत्व पूरी तरह आसमान में ऊपर नहीं जा पाते जो एलर्गन का काम करते हैं। इसलिए अस्थमा की समस्या सर्दियों में ज्यादा बढ़ जाती है।
3 / 7
आप अपने बैडरूम की सफाई अच्छी तरह और नियमित रूप से करें। इससे कमरे में धूल मिट्टी नहीं रहेगी और आपकी प्रॉब्लम नहीं बढ़ेगी।
4 / 7
अस्थमा पेशेंट को जानवरों से थोड़ी दूर रहना चाहिए क्योंकि उनके शरीर के बालों में मौजूद धूल मिट्टी आपकी सांस नली को बंद कर सकती है।
5 / 7
अपने सिर को ऊंचा रखकर ही सोएं। अगर आपको जुकाम या साइनस इंफैक्शन है तो पीठ के बल लेटने से अटैक की संभवाना बढ़ सकती है। इसलिए यह प्रॉब्लम होने पर हमेशा करवट लेकर सोएं।
6 / 7
अस्थमा के मरीज को एक ब्ल्यू रिलीवर इन्हेलर दिया जाता है, जिसे उन्हें हमेशा अपने साथ रखना पड़ता है। जब भी आपको अस्थमा के लक्षण महसूस हो तो इन्हेलर का इस्तेमाल करें।
7 / 7
अपने घर को धूल और धुएं से मुक्त रखें, पूरी तरह गर्म कपड़ों से खुद को कवर रखें और एसी और तेज पंखे के नीचे बिल्कुल न बैठें। अपने शरीर को जितना गर्म रख सकते हैं, रखने की कोशि‍श करें।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब