शरीर में इन बदलावों की अनदेखी न करें लड़कियां, गंभीर बीमारी के हो सकते हैं लक्षण

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: April 23, 2019 07:10 AM2019-04-23T07:10:33+5:302019-04-23T07:10:33+5:30

Next

ऐसा जेनेटिक या बहुत ज्यादा वर्कआउट करने से हो सकता है। या फिर यूटरस मायोमा, एंडोमेट्रोसिस थायराइड डिसफंक्शन के कारण हो सकता है। अगर यह केवल जेनेटिक है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। अगर आपको 7 दिन से ज्यादा पीरियड्स हो रहे हैं, खासकर रंग अगर ब्राइट रेड है तो कुछ गड़बड़ है।

ब्रेस्ट कैंसर के शुरूआती लक्षणों को नोटिस करना मुश्किल होता है। और जब तक आपको ब्रेस्ट में दर्द की शिकायत होती है, तो बहुत देर हो चुकी होती है। इसलिए आपको ब्रेस्ट में किसी भी तरह का बदलाव महसूस होने पर सतर्क हो जाना चाहिए।

मेनोपॉज के बाद बहुत सी महिलाएं खून आने की शिकायत करती हैं। यह खून गर्भाशय कैंसर, गर्भाशय, मायोमा, और अन्य खतरनाक रोगजनक प्रक्रियाओं का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

शरीर पर बालों का बढ़ना हार्मोन में बदलाव के कारण हो सकता है। इससे आपको बांझपन, चयापचय विकार, या यहां तक कि स्तन कैंसर और एंडोमेट्रियल रोग होने का जोखिम हो सकता है। इस मामले में आपको तुरंत एंडोक्राइनोलॉजिस्ट से सलाह लेनी चाहिए।

यह किडनी खराब होने या यूटीआई का लक्षण हो सकता है। ऐसा हार्मोन असंतुलन और वैजाइनल माइक्रोफ्लोरा के साथ कुछ गड़बड़ होने का संकेत हो सकता है। अगर आपको पेशाब के साथ प्यास भी ज्यादा लगती है, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। अगर आप सीमित मात्रा में पानी पीती हैं और अधिक बार पेशाब के लिए जाती हैं, तो सावधान हो जाएं।

अगर आपका वजन कम हो रहा है, तो आपको खुश होने की जरूरत नहीं है। कभी-कभी यह क्रोनिक डिजीज, टाइप 2 डायबिटीज या कैंसर का लक्षण हो सकता है। अगर पिछले 6-12 महीनों में आपका वजन 10-15 पाउंड कम हो गया है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।