लाइव न्यूज़ :

Hair Care Tips: टूटते बालों से परेशान लोग जरूर अपनाएं ये 5 आदतें, बाल बनेंगे मजबूत और घने

By संदीप दाहिमा | Updated: February 21, 2020 07:10 IST

Open in App
1 / 6
बालों के झड़ने के पीछे रोजमर्रा की आपकी छोटी-छोटी आदतें भी आपके बालों का झड़ना बढ़ा देती हैं। अगर आप अपनी कुछ आदतों में सुधार ले आएं तो बहुत हद तक आप अपने बालों को ना सिर्फ झड़ने से रोक सकते हैं बल्कि बालों की अन्य समस्या से भी आपको निजात मिल सकती है।
2 / 6
अक्सर ठंड में हम ये गलती कर जाते हैं कि जिस पानी से हम नहाते हैं उसी पानी से बाल धुल लेते हैं। बालों को धुलने के लिए कभी भी गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें। बालों को गर्म पानी से धुलने से बाल रूखे हो जाते हैं। साथ ही बालों की चमक भी चेंज हो जाती है। गर्म पानी आपके बाल के स्कैल्प को ड्र्राई कर देता है। इसलिए बालों को हमेशा ठंडे पानी से धुलें
3 / 6
अक्सर हम कोई भी हेयरस्टाइल बनाते समय भूल जाते हैं कि वो हमारे ही बाल हैं। रबड़ बैड से या क्लिप से बालों को इस कदर कसते हैं कि ये आपके बालों को नुकसान देता है। रात को सोने से पहले भी अगर चोटी बनाकर सो रही हैं तो ढीली चोटी बनाएं। बहुत ज्यादा कसा हुआ बाल आपके सिर को नुकसान पहुंचा सकता है।
4 / 6
अक्सर ये गलती लड़कियां करती हैं। बाल गीले होने के तुरंत बाद उसमें कंघी कर लेती हैं। इससे भी बाल काफी झड़ता है। गीले बाल संवेदनशील होते हैं। ये बहुत जल्दी टूट जाते हैं। बहुत जरूरी हो तो हल्के गीले बालों को चौड़े दांतोंवाली कंघी से सुलझा सकते हैं लेकिन बहुत भारी हाथ से बालों को ना छेड़े। जब बाल पूरी तरह सूख जाए तभी उसे झांड़ें।
5 / 6
आप सभी चीजों के लिए समय निकालती हैं। ऑफिस का काम, घर का काम लेकिन अपने बालों को धुलने में आलस कैसी। इसलिए अपने बालों को हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर धुलें। इससे आपके स्कैल्प साफ रहेंगे और बाल कम झड़ेगें। आप रोज कुछ ना कुछ ट्रैवेल जरूर करती हैं जिससे गंदगी आपके बालों में चिप जाती है। इसलिए बालों को धुलना जरूरी है।
6 / 6
सूरज की किरण जितनी आपकी स्किन के लिए हानिकारक है उतनी ही आपके बालों के लिए भी। इसलिए अपने बालों को सूरज की किरण से भी बचाएं। सूरज की किरण से क्यूटिकल्स पर असर पड़ता है। इससे आपके बालों के टेक्सचर में बदलाव आता है। इसलिए बालों को धूप से बचा कर रखें।
टॅग्स :हेयर केयरहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब