लाइव न्यूज़ :

सुबह उठते ही करें इन चीजों का सेवन, कई गंभीर बीमारियों से मिलेगा छुटकारा, शरीर रहेगा स्वस्थ और निरोग

By संदीप दाहिमा | Updated: March 30, 2022 17:09 IST

Open in App
1 / 5
बासी मुंह गर्म पानी और गुड़ का सेवन किया जाए तो यह शरीर को काफी एनर्जी प्रदान करता है। गुड़ खाने से शरीर में खून की सफाई होती है और नया खून बनता है। यह दिल से जुड़ी बीमारियों को भी दूर करता है। शरीर में आई कमजोरी को भी यह दूर करने में सहायक है। इसके नियमित सेवन से शरीर में एनर्जी का लेवल बढ़ाया जा सकता है।
2 / 5
बादाम के अंदर ओमेगा 3 फैटी एसिड, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन ई, फास्फोरस जैसे तत्व काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। कच्चा बादाम काफी ज्यादा फायदेमंद होता है, यदि आप इसे भिगो कर सेवन करते हैं तो छिलकों के अंदर मौजूद टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। सुबह के समय आप बादाम के छिलके को उतारकर खाएं। बादाम के छिलके में टैनिन नाम का एक तत्व मौजूद होता है जो पोषक तत्वों के अवशोषण को रोक लेता है।
3 / 5
किशमिश सूखे अंगूर होते हैं, इसके अंदर विटामिन, कैल्शियम, जिंक, कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्व भारी मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी है। इसका सेवन आप रात भर पानी में डुबोकर सुबह के समय कर सकते हैं। यह बवासीर, कब्ज, खून की कमी, थकान, शारीरिक कमजोरी आदि से बचाने में सहायक है।
4 / 5
हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर अखरोट को ड्राईफ्रूट का राजा कहा जाता है। इसके इस्तेमाल से ना सिर्फ ब्रेन की हेल्थ दुरुस्त रहती है बल्कि आपकी ओवर ऑल सेहत भी ठीक रहती है। अखरोट में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, कॉपर, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमें सेहतमंद रखते हैं। बादाम की तरह अखरोट भी भीगोकर खाने से सेहत को फायदा मिलता है। अखरोट याददाश्त को दुरुस्त करता है। सर्द मौसम में ये आपको पूरा दिन एनर्जेटिक रखेगा।
5 / 5
लहसुन पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने के लिए एक अच्छी औषधि है। इसे आप भूनकर या कच्चा भी खा सकते हैं। इस खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे गैस्ट्रिक, पेट फूलना आदि समस्याएं दूर होती हैं। यह शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है, यह शारीरिक कमजोरी, पोषक तत्वों की कमी को दूर करता है।
टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थी फूडडाइट टिप्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब