लाइव न्यूज़ :

खाने के बाद जरूर खाएं ये 3 चीजें, खून की कमी समेत कई बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Updated: December 10, 2021 17:16 IST

Open in App
1 / 4
हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको खाने के बाद खाना चाहिए और इनके सेवन से आपको पेट की बीमारियों, खून की कमी, मुंह के रोग आदि से बचने और छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है।
2 / 4
शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने से खून की कमी होने लगती है, जिससे कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में आप नियमित रूप से मिश्री का सेवन करें इससे आपके शरीर में खून की कमी पूरी होती है। मिश्री का सेवन करने से पाचन तंत्र सही से काम करता है। इसमें पाचक गुण पाए जाते हैं, जो खाने को सही से पचाते हैं। मिश्री रक्तचाप को स्थिर कर डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करता है। मिश्री गले को साफ कर गले की खराश को भी दूर करता है। सर्दियों के समय मिश्री की मिठास एक अमृत के समान है। भोजन के बाद मिश्री का सेवन एनर्जी के लेवल को बढ़ाता है।
3 / 4
खाने के बाद सौंफ खाने से इसके रासायनिक गुण पेट की अंदरूनी जलन कम करते हैं। उल्टी जैसा महसूस होने पर सौंफ खाना फायदेमंद है। सौंफ के रासायनिक गुण शरीर में मौजूद फ्री-रेडिकल और दूसरे विषैले तत्वों को दूर करने का भी काम करते हैं। इससे रक्त भी साफ होता है। सौंफ में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। सौंफ का सबसे बड़ा फायदा तो यह है कि यह याददाश्त बढ़ाता है। सौंफ में कैल्शियम, सोडियम, आयरन और पोटैशियम जैसे कई खनिज तत्व पाए जाते हैं। खाली पेट सौंफ खाने से खून साफ होता है और त्वचा में चमक आती है। अगर आपके मुंह से दुर्गंध आती है, तो नियमित रूप से दिन में तीन से चार बार आधा चम्मच सौंफ चबाएं। सौंफ खाने से आंखों की रोशनी भी बेहतर होती है। आप चाहें तो इसे मिश्री के साथ भी ले सकते हैं।
4 / 4
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर इलायची खाने से एक हद तक ब्लड प्रेशर सामान्य बना रहता है। इसमें प्राकृतिक रुप से मूत्रवर्धक प्रभाव होता है जो मूत्र को सही मात्रा में आपके शरीर से निकालने में मदद करता है। इलायची में बीमारी ठीक करने के गुण होने के कारण यह पेट में छाले और गैस की परेशानी से आराम पहुंचाने का काम करती है। इससे आपको पेट से जुड़ी परेशानी जैसे कि पेट दर्द, छाले, गैस, आंत में इंफेक्शन से आराम मिलेगा।
टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?