बुढ़ापा दूर भगाने के लिए गर्म पानी में शहद मिलाकर पिएं, सेहत को होंगे कई फायदे

By संदीप दाहिमा | Updated: February 17, 2022 20:44 IST2022-02-17T20:39:49+5:302022-02-17T20:44:30+5:30

Next

आज के समय में उम्र से पहले आदमी बुढ़ापे की तरफ बढ़ता जा रहा है। आप भी आगर समय से पहले बूढ़े नहीं दिखना चाहते तो सुबह उठकर गर्म पानी जरूर पियें इससे प्रीमेच्योर एन्जिंग की समस्या से बचा जा सकता है।

सुबह गुनगुना पानी पीने से शरीर के सभी विषाक्त पदार्थ और टोक्सिंस शरीर से बाहर निकल जाते हैं और हमारे शरीर का सर्कुलेशन सही हो जाता है।

गर्म पानी त्वचा के लिए रामबाण है। अगर आपको त्वचा सम्बन्धी कोई भी परेशानी है जैसे कील-मुहासे आदि तो गुनगुने पानी पीने से यह सभी त्वचा सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

गर्म पानी में रोजाना सुबह आधा नींबू और एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से वजन भी कम होता है।

शहद के जीवाणुरोधी गुणों के कारण यह त्वचा को साफ और साफ रखने में मदद करता है। नींबू के साथ लेने पर यह रक्त को शुद्ध करने में मदद करता है और रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाता है।

एक शोध के अनुसार, कच्चे शहद में एंटीडिप्रेजेंट प्रभाव होता है, जो डिप्रेशन या तनाव को कम करते हैं। यदि आपका स्ट्रेस लेवल बढ़ गया है, तो शहद का सेवन करें। डिप्रेशन की समस्या गंभीर है, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

शहद को गर्म पानी में मिलाकर पीने से नींद में सुधार होता है। जिन बच्चों को अपर रेस्पीरेटरी डिजीज होती है, उन्हें गर्म पानी के साथ शहद पिलाने से कफ से राहत मिलती है और अच्छी नींद आती है।