दिल्ली में कोविड-19 के 628 नए मामले, तीन की मौत

By संदीप दाहिमा | Published: June 27, 2022 10:21 PM2022-06-27T22:21:10+5:302022-06-27T22:23:36+5:30

Next

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 628 नए मामले मिले और दैनिक संक्रमण दर 8.06 प्रतिशत दर्ज की गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,32,026 तक पहुंच गयी, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 26,256 हो गई है।

गौरतलब है कि विभाग ने रविवार को स्वास्थ्य बुलेटिन जारी नहीं किया था।

शनिवार को दिल्ली में कोविड​​-19 के कारण छह मरीज़ों की मौत हुई, जबकि संक्रमण दर 7.8 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

शुक्रवार को 1,447 कोविड मामले मिले थे, एक मरीज़ की मौत हुई थी और संक्रमण दर 5.98 प्रतिशत थी।