1 / 5अगर खाने के बाद आपको उल्टी या पेट में दर्द होने लगा है, तो सतर्क हो जाएं। ऐसा फूड पॉइजनिंग के कारण हो सकता है। इसमें खाने के बाद मतली या उल्टी जैसा महसूस हो सकता है।2 / 5दस्त के साथ आपको डिहाइड्रेशन की भी समस्या हो सकती है। यानि आपको ज्यादा प्यास लगेगी और मूंह सूखने लगेगा। इसके अलावा पेशाब भी कम आएगा। इसके अलावा आपको चक्कर, थकान या कमजोरी भी महसूस हो सकती है।3 / 5फूड पॉइजनिंग के बाद आपकी बॉडी गर्म होने लगती है और आप फ्लू जैसे लक्षण महसूस करने लगते हैं। यानि अगर आपको तेज बुखार होने लगा है तो, तुरंत डॉक्टर से मिलें।4 / 5कई मामलों में फूड पॉइजनिंग से दस्त की समस्या हो सकती है, जोकि दो से तीन दिन तक रह सकती है। इसके अलावा आपकी पॉटी में खून भी आ सकता है।5 / 5अगर खाने के बाद आपके पेट में तेज दर्द होने लगा है और पेट से आसपास के हिस्से में ऐंठन होने लगी है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए।