Interim Union Budget 2024: बजट से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वित्त मंत्री सीतारमण को खीर खिलाईं, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: February 1, 2024 11:26 AM2024-02-01T11:26:09+5:302024-02-01T11:38:14+5:30

Next

बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू से मिलीं वित्त मंत्री सीतारमण।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को वित्त वर्ष 2024-25 का अंतरिम बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

वित्त मंत्री के बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात करने की परंपरा है।

सीतारमण के साथ वित्त राज्यमंत्री भगवत किशनराव कराड और पंकज चौधरी तथा वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

राष्ट्रपति भवन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में यह जानकारी दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने वित्त मंत्री को शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद बजट को मंजूरी देने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को वित्त वर्ष 2024-25 के अंतरिम बजट यानी लेखानुदान को मंजूरी दे दी। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लेखानुदान को मंजूरी दी गयी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण थोड़ी देर बाद 11 बजे लोकसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश करेंगी। मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का यह चुनाव के पहले पेश होने वाला अंतिम बजट होगा।