GST Collection January 2024: बजट के साथ मोदी सरकार के लिए खुशखबरी, जनवरी 2024 में टूटे रिकॉर्ड, जीएसटी संग्रह ₹1.72 लाख करोड़

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 1, 2024 02:58 PM2024-02-01T14:58:17+5:302024-02-01T15:02:43+5:30

Next

GST Collection January 2024: वित्त मंत्रालय ने कहा कि जनवरी में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का संग्रह सालाना आधार पर 10.4 प्रतिशत बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया।

GST Collection January 2024: यह किसी महीने में अब तक का दूसरा बड़ा संग्रह है। चालू वित्त वर्ष में तीन महीने ऐसे रहे, जब संग्रह 1.70 लाख करोड़ रुपये या उससे अधिक रहा।

GST Collection January 2024: वित्त मंत्रालय ने कहा, ''जनवरी 2024 में (31-01-2024 की शाम पांच बजे तक) जमा सकल जीएसटी राजस्व 1,72,129 करोड़ रुपये है, जो जनवरी 2023 में एकत्रित 1,55,922 करोड़ रुपये के राजस्व से 10.4 प्रतिशत अधिक है।''

GST Collection January 2024: चालू वित्त वर्ष में अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 के दौरान कुल सकल जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 11.6 प्रतिशत बढ़ा है। इन 10 महीनों में यह आंकड़ा एक साल पहले के 14.96 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 16.69 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

GST Collection January 2024: अप्रैल 2023 में अब तक का सबसे अधिक मासिक जीएसटी संग्रह 1.87 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।

GST Collection January 2024: एनए शाह एसोसिएट्स के पार्टनर (अप्रत्यक्ष कर) पराग मेहता ने कहा कि व्यवसायों के बीच बढ़ती जागरूकता, 2017-18 के लिए लंबित कारण बताओ नोटिस के अंतिम आदेश और कर चोरी रोकने के लिए आंकड़ा विश्लेषण का अधिकतम इस्तेमाल करने से कर संग्रह बढ़ा है।

GST Collection January 2024: डेलॉयट इंडिया के पार्टनर एम एस मणि ने कहा कि जनवरी में अब तक का दूसरा सबसे बड़ा मासिक जीएसटी संग्रह होने से जीएसटी सुधारों का अगला चरण शुरू करने में मदद मिलेगी।