'ऑक्टोबर' गर्ल बनिता संधू बोल्ड लुक देख फैंस रह गए दंग, अर्जुन रेड्डी के तमिल रीमेक में आएंगी नजर

By ललित कुमार | Published: August 12, 2019 10:12 AM2019-08-12T10:12:02+5:302019-08-12T10:12:02+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस बनिता संधू ने हाल ही में अपनी सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीर शेयर कर फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है।

बनिता संधू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' के तमिल रीमेक को लेकर भी चर्चा में हैं।

कुछ दिनों पहले फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ट्विटर पर इस बात की जानकर साझा की थी।

इस फिल्म में बनिता के अपोजिट चियान विक्रम के बेटे ध्रुव विक्रम लीड रोल में दिखाई देंगे।

बनिता ने बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म 'ऑक्टोबर' से किया था।

इस फिल्म में बनिता बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ लीड रोल में दिखाई दी थीं।

शुजीत सरकार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बनिता की एक्टिंग दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

बनिता की यह फिल्म 'ऑक्टोबर' पिछले साल 13 अप्रैल को रिलीज हुई थी।