New Year 2023: साल 2023 में रहे तैयार, रिलीज होने वाली बड़ी फिल्में, जानें डेट

By संदीप दाहिमा | Published: December 26, 2022 09:00 PM2022-12-26T21:00:29+5:302022-12-26T21:19:08+5:30

Next

साउथ के सुपर स्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने जा रही है।

बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' काफी इंतजार के बाद 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने जा रही है।

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'भोला' 30 मार्च 2023 को रिलीज होगी, फिल्म में तब्बू, संजय मिश्रा और मकरंद देशपांडे भी नजर आएंगे।

अजय देवगन की एक और फिल्म 'मैदान' 17 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।

बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' अगले साल 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होने जा रही है।