सोनाक्षी सिन्हा ने KBC 11 में पूछे गए 'रामायण' से जुड़े इस सवाल के चलते ट्रोल होने के बाद इंस्टा पर दिखाई हॉटनेस

By ललित कुमार | Published: September 21, 2019 02:37 PM2019-09-21T14:37:55+5:302019-09-21T14:37:55+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा इस समय सोनी टीवी के सबसे पॉपुलर शो केबीसी में पूछे गए रामायण से जुड़े एक आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पायीं।

इसके बाद से सोनाक्षी को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। लेकिन इन सब की परवाह किए बिना सोनाक्षी ने एक फिर सोशल मीडिया पर अपनी बेहद हॉट तस्वीर शेयर की है।

दरअसल इस एपिसोड में हॉटसीट पर बैठीं थी राजस्थान के बाडमेर की रूमा देवी। उनकी मदद के लिए आई थीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा।

इस दौरान वह एक सवाल में फंस गई। सवाल था कि रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे। इसके ऑप्शन चार थे- सुग्रीव, लक्ष्मण, सीता और राम।

इस सवाल का जवाब देने के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने एक पूरी लाइफ लाइन यूज कर ली।

सोनाक्षी की इस तस्वीर को देखने के बाद आप उनकी इन अदाओं के कायल हो जाएंगे।

सोनाक्षी हाल ही में फिल्म 'मिशन मंगल' में नजर आईं थी।

इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ लीड रोल में अक्षय कुमार, विद्या बालन, कृति कुल्हारी और शर्मन जोशी जैसे कई कलाकार मौजूद हैं।