श्रिया सरन बर्थडे स्पेशल: 37 की हुईं 'दृश्यम' स्टार श्रिया, देखें इन पिक्स में हॉट लुक

By ललित कुमार | Published: September 11, 2019 07:28 AM2019-09-11T07:28:20+5:302019-09-11T07:28:20+5:30

Next

बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस श्रिया सरन आज अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं, श्रिया का जन्म 11 सितम्बर 1982 को उत्रराखण्ड में हुआ था।

श्रिया के पिता पुष्पेन्द्र सरन भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में काम करते थे और उनकी माता नीरजा सरन दिल्ली पब्लिक स्कूल में एक केमेस्ट्री टीचर है।

श्रिया पहली बार म्यूजिक वीडियो एल्बम 'थिरकती क्यों हवा' में नजर आईं थी।

रामोजी राव फिल्म्स ने जब श्रिया का यह वीडियो देखा तो उन्होंने सरन को तुरंत अपनी फिल्म 'इष्टंम' में बतौर लीड एक्ट्रेस साइन कर लिया था।

अपनी पहली ही फिल्म से श्रिया दर्शकों के दिलों पर राज करने लगी थी। श्रिया ने बॉलीवुड में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से शुरुआत की थी।

श्रिया वैसे तो कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आईं, लेकिन उन्हें बॉलीवुड में सही पहचान अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' से मिली।

श्रिया इन दिनों तमिल फिल्म 'Naragasooran' की शूटिंग में बिजी हैं।

श्रिया ने 12 मार्च 2018 को रशियन ब्वॉयफ्रेंड एंड्रे कोसचीव से गुपचुप तरीके से शादी की थी।