Shammi Kapoor Birth Anniversary: ये हैं 'शम्मी कपूर' के करियर की 10 बेस्ट फिल्में

By संदीप दाहिमा | Published: October 21, 2019 06:40 AM2019-10-21T06:40:53+5:302019-10-21T06:40:53+5:30

Next

भारतीय सिनेमा जगत में शम्मी कपूर ऐसे अभिनेता रहे हैं जिन्होंने उमंग और उत्साह के भाव को बड़े परदे पर बेहद रोमांटिक अंदाज में पेश किया।

वो अपनी जिंदगी को मस्ती भरे अंदाज में जीते थे शायद इसलिए ही उनका ये रूप फिल्मों में भी साफ दिखता था।

शम्मी कपूर का जन्म 21 अक्टूबर 1931 में हुआ था।

डांस के दीवाने कहे जाने वाले शम्मी के 'बार बार देखो हजार बार देखो' और 'चाहे मुझे कोई जंगली कहे' जैसे गीत आज भी फैंस को उत्साहित कर देते हैं।

कहते हैं जन्म के समय उनका नाम शमशेर राज कपूर रखा गया था।

उनको जब भी उनके भाई राज कपूर के अभिनय से तौला जाता था तो उनको बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था।

फिर एक समय ऐसा भी आया था जब शम्मी वह कॉलेज छोड़कर घर आ गए थे।

यहां उन्होंने पिता पृथ्वीराज से माफी मांगी थी, उनको तो अभिनय करना था।

वहीं, पृथ्वी ने शम्मी का मन पढ़ते हुए कहा कोई नहीं पुत्तर कल से थियेटर ज्वॉइन कर लो।

बता दें कि थियेटर में काम करने की उन्हें 50 रुपये पगार मिलती थी।