Eid Al-Adha 2020: फैंस को अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान ने दी मुबारकबाद, देखिए तस्वीरें

By मनाली रस्तोगी | Published: August 1, 2020 02:42 PM2020-08-01T14:42:10+5:302020-08-01T14:56:20+5:30

Next

कुर्बानी का त्योहार बकरीद भारत में आज 1 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस्लाम धर्म में इस त्योहार का बहुत महत्व है। इस त्योहार को ईद-उल-अजहा के नाम से भी जाता है।

यह त्योहार हर साल इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार जु अल-हज्जा महीने के 10वें दिन मनाया जाता है। इसे मुसलमानों के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक माना जाता है।

इस खास मौके पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने ईद उल-अजहा के मौके पर अपने पोस्ट्स के जरिए फैंस को ईद मुबारक कहा।

मालूम हो, बकरीद के दिन जानवरों की कुर्बानी की परंपरा है।

मुसलमान इस दिन अल सुबह की नमाज पढ़ते हैं और फिर खुदा की इबादत में चौपाया जानवरों की कुर्बानी देते हैं।

वहीं, ईद उल-अजहा के मौके पर अपने पसंदीदा स्टार का पोस्ट देखकर फैंस भी काफी खुश हो गए।

यही नहीं, सोशल मीडिया पर सेलेब्स के विशेज काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

बता दें, बकरीद के मौके पर बकरों की कुर्बानी देकर लोग इब्राहिम द्वारा दी गई कुर्बानी को याद करते हैं।

टॅग्स :बक़रीदBakrid