राशि खन्ना का ग्लैमरस अवतार ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, स्विमिंग पूल की तस्वीरें हुई वायरल

By शैलेश कुमार भक्त | Published: February 11, 2021 03:08 PM2021-02-11T15:08:07+5:302021-02-11T15:12:35+5:30

Next

हाल ही में राशि खन्ना ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की हैं। खन्ना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं।

इन तस्वीरों में राशि खन्ना बेहद ग्लैमरस अंदाज में स्विमिंग पूल में फैन्स के साथ मस्ती करते नज़र आ रही हैं।

राशि इन तस्वीरों में ब्लैक कलर की बिकिनी पहनी हुई नजर आ रही है, फैन्स उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।

राशि खन्ना साऊथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा और मॉडल हैं जो मुख्यतः तेलुगू फिल्म उद्योग में काम करती हैं।

राशि खन्ना हिंदी फिल्म “मद्रास कैफे” के साथ एक अभिनेत्री के रूप में शुभारंभ किया, जिसमें उन्हें जॉन अब्राहम की पत्नी की भूमिका के लिए चुना गया।

“मद्रास कैफे” के बाद निर्देशक श्रीनिवास अवसाराला ने अपनी तेलुगू फिल्म ओहलु गुसागुलादेड (2014) की पटकथा के साथ राशि खन्ना को प्रस्तावित किया।

राशि खन्ना ने फिल्म “जोरू” (2014) के लिए अपने पहले गीत “जोरू” को गाया है। राशि खन्ना जल्द शाहिद कपूर की वेब सीरीज 'राज एंड डीके' में नजर आने वाली हैं।

राशि खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। राशि खन्ना के इंस्टाग्राम पर 6.2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।