सामने आई प्रिंयका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की तस्वीरें, देखे आप भी खो जाएंगे

By पल्लवी कुमारी | Published: December 4, 2018 06:39 PM2018-12-04T18:39:20+5:302018-12-04T18:39:20+5:30

Next

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में निक जोनस के साथ शाादी कर ली है।

दोनों की शादी की फोटो सामने आ गई है। दोनों शादी की फोटो प्यूपिल मैगजीन के जरिए पेश की गई हैं।

ईसाई धर्म की शादी में देसी गर्ल सफेद गाउन में नजर आई हैं जबकि निक काले कोट पैंट में दिखे।

मैग्जीन ने शादी की कई फोटो शेयर की है। इस मैग्जीन ने इस शादी को पूरा कवर किया है और इसको मैग्जीन में पेश किया गया है।

प्रियंका ईसाई धर्म की वेडिंग में बहुत सुंदर दिख रही थी। प्रियंका के साथ उनकी मां नीले रंग की ड्रेस में दिखाई दीं।

खबरों के मुताबिक प्रियंका और निक अमेरिका वापस जाने के बाद लॉस ऐंजिलिस चर्च में एक बार फिर से शादी कर सकते हैं।

निक जोनास एक हॉलीवुड सिंगर हैं। प्रियंका निक जोनास को काफी दिनों से डेट कर रहे थे।

शादी में निक जोनासा की फैमली भी शामिल होने के लिए आई थी।

देसी गर्ल एक के बाद अपनी शादी के फंक्शन की फोटो अब सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं।

प्रियंका और निक की शादी सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है और फैंस द्वारा काफी पंसद किया जा रहा है।