प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पहुंचे जोधपुर, सामने आईं इस कपल की तस्वीरें

By ललित कुमार | Published: November 29, 2018 12:16 PM2018-11-29T12:16:07+5:302018-11-29T12:16:07+5:30

Next

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बाद इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में हैं।

बता दें हाल ही में प्रियंका और निक राजस्थान के जोधपुर में पहुंच चुके हैं, जिसके तस्वीरें इस मीडिया में हर तरफ वायरल हो रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होने वाली है।

प्रियंका और निक की शादी 2-3 दिसंबर को होने जा रही हैं।

बता दें यह शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से होगी।

प्रियंका इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर भी काफी बिजी चल रही हैं, जी हां साल 2019 में प्रियंका के अपोजिट इस फिल्म में फरहान अख्तर नजर आएंगे।

सिर्फ इतना ही नहीं प्रियंका और निक की इस शादी में दोनों के परिवार के करीबी रिश्तेदार भी जोधपुर पहुंच चुके हैं।