तस्वीरें: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिसेप्शन में शामिल हुए PM मोदी समेत ये खास लोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 5, 2018 10:38 AM2018-12-05T10:38:00+5:302018-12-05T10:38:00+5:30

Next

दिल्ली में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिसेप्शन का कार्यक्रम हुआ है। इस मौके पर मेहमानों का जमावड़ा भी लगा।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिसेप्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे।

इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा का पूरा परिवार शामिल हुआ।

इन तस्वीरों में रिसेप्शन के मौके पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं निक भी काफी डैशिंग और स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं।

दिल्ली के 5 स्टार ताज पैलेस होटल में रखी गई इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ने सिल्वर रंग के लेहेंगे को चुना था, इसके साथ उन्होंने जूलरी में हैवी नेकपीस और मैंचिंग इयररिंग्स व कड़े पहने। बालों में उन्होंने ट्रडिशनल गजरे की जगह सफेद गुलाब से बना गजरा लगाया था।

इससे पहले शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आया था।

दोनों शादी की फोटो प्यूपिल मैगजीन के जरिए पेश की गई हैं। मतलब साफ है कि उनकी शादी की फोटो प्यूपिल मैगजीन को दी गई हैं।

ईसाई धर्म की शादी में देसी गर्ल सफेद गाउन में नजर आई हैं जबकि निक काले कोट पैंट में दिखे।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में निक जोनस के साथ शाादी कर ली है।

अब दो रिवाजों से शादी करने के बाद वह एक बार यूएस जाकर शादी करेंगी।