Pics: करीना-सैफ के बाद नेहा धूपिया और अंगद बेदी का दिखा रॉयल लुक

By ललित कुमार | Published: July 25, 2018 10:26 AM2018-07-25T10:26:06+5:302018-07-25T10:26:06+5:30

Next

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल की शादी इन दिनों काफी सुर्खियों में रही।

लेकिन उससे ज्यादा भी इस शादी में पहुंची एक बॉलीवुड की जोड़ी भी काफी चर्चा में रही।

जी हाँ, आप ठीक समझ रहे हैं, हम बॉलीवुड की नवविवाहित जोड़ी यानि नेहा धूपिया और अंगद बेदी की बात कर रहे हैं।

इस पार्टी में अंगद बेदी अपनी पत्नी नेहा धूपिया के साथ रॉयल लुक में नजर आए।

सिर्फ इतना ही नहीं पार्टी में अंगद अपनी पत्नी नेहा का दुपट्टा संभालते भी नरज आए।

इस पार्टी में सभी की निगाहें न्यूली वेड्स कपल नेहा धूपिया और अंगद बेदी भी टिकी रहीं।