शूटिंग के दौरान शमिता शेट्टी के ट्रेडिशनल अवतार पर टिकीं फैंस की निगाहें

By ललित कुमार | Published: April 17, 2019 10:51 AM2019-04-17T10:51:43+5:302019-04-17T10:51:43+5:30

Next

हाल ही में शमिता शेट्टी अपनी फैमिली के साथ राम नवमीं पर हरे रामा हरे कृष्ण इस्कॉन मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं। इसके बाद शमिता का ट्रेडिशनल अवतार मुंबई में शूट के दौरान दिखा।

शमिता शेट्टी इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन फिर भी फैंस के बीच लाइमलाइट में बने रहना उन्हें अच्छी तरह आता है।

आखिरी बार शमिता टीवी रिऐलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के सीजन 9 में नजर आईं थी।

इस शो में शमिता ने कई खतरनाक स्टंट्स करके दर्शकों को अपना दीवाना बनाया था।

शमिता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत यशराज फिल्म्स की फिल्म 'मोहब्बतें' से की थी।

इस फिल्म में शमिता के अलावा अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, उदय चोपड़ा, जिमी शेरगिल जैसे कई कलाकार नजर आए थे।

इसके बाद शमिता कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 3 में बतौर कंटेस्टेंट दिखीं थी।