'पानीपत' का नया गाना 'मन में शिवा' हुआ लॉन्च, मुंबई में इस भव्य तरीके से हुआ इवेंट, देखें Photos

By ज्ञानेश चौहान | Published: November 23, 2019 06:35 PM2019-11-23T18:35:30+5:302019-11-23T18:35:30+5:30

Next

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म 'पानीपत' का नया गाना 'मन में शिवा' शनिवार को लॉन्च हुआ।

लॉन्चिंग इवेंट में अर्जुन कपूर, कृति सेनन के अलावा फिल्म की प्रोड्यूसर सुनीता गोवारिकर के साथ निर्देशक आशुतोष गोवारिकर भी मौजूद थे।

'पानीपत' के इस गाने को मुंबई सिटी मॉल पीवीआर में लॉन्च किया गया।

फिल्म 'पानीपत' में अर्जुन कपूर 'सदाशिव राव भाऊ' के किरदार में नजर आएंगे।

'पानीपत' में कृति सेनन मराठा महारानी के किरदार में नजर आने वाली हैं।

लॉन्चिंग इवेंट के दौरान अर्जुन कपूर और कृति सेनन दोनों का लुक बेहद शानदार दिखा।

'पानीपत' में संजय दत्त अहमद शाह अब्दाली के किरदार में नजर आएंगे।

फिल्म 'पानीपत' में कृति सेनन के किरदार का नाम पार्वती बाई है।

फिल्म 'पानीपत' 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।