मलाइका अरोड़ा ने व्हाइट शर्ट में सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमरस अवतार

By शैलेश कुमार भक्त | Published: February 3, 2021 10:33 AM2021-02-03T10:33:40+5:302021-02-03T10:38:55+5:30

Next

हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की हैं। मलाइका अरोड़ा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं।

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार में तहलका मचाती रहती हैं।

इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा व्हाइट शर्ट में बेहद ग्लैमरस अंदाज में पोज देते नज़र आ रही हैं। फैन्स उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा एक भारतीय अभिनेत्री, डांसर, माॅडल, वीजे और टेलीविजन प्रिजेंटर हैं। वे छैंया छैंया और मुन्नी बदनाम हुई गाने में अपने डांस की वजह से मशहूर हैं।

मलाइका साल 2008 में अपने पति अरबाज खान के साथ फिल्म प्रोड्यूसर बन गईं। उनकी कंपनी अरबाज खान प्रोडक्शन्स ने दबंग और दबंग 2 जैसी फिल्में रिलीज की हैं।

मलाइका अरोड़ा साल 2010 में उन्होंने फिल्म दबंग का आइटम सांग मुन्नी बदनाम हुई किया। अभिनेत्री के तौर पर- दिल से, बिच्छू, मां तुझे सलाम, कांटे, ईएमआई, हाउसफुल, हाउसफुल 2, हैप्पी न्यू ईयर। निर्माता के तौर पर- दबंग, दबंग 2, डाॅली की डोली।

उन्होंने बाॅलीवुड के अभिनेता-निर्देशक-निर्माता अरबाज खान से शादी की लेकिन 11 मई 2017 को दोनों ने तलाक ले लिया। अब खबर है कि वह बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन में हैं।

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मलाइका अरोड़ा के इंस्टाग्राम पर 12.2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।