महेश भट्ट ने किया ऐसा ट्वीट सुशांत के फैंस गए भड़क, कमेंट के जरिए डायरेक्टर की लगाई क्लास

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 23, 2020 08:54 AM2020-06-23T08:54:13+5:302020-06-23T08:54:13+5:30

Next

फिल्ममेकर महेश भट्ट पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ पुरानी तस्वीरें सामने आईं थीं जिसके बाद फैंस भड़क गए

इसके बाद अब महेश भट्ट ने सोशल मीडिया पर ऐसा ट्वीट किया है जिसे लेकर एक बार फिर वो फैंस के निशाने पर हैं।

महेश भट्ट ने ट्वीट किया था जिसमें उन्‍होंने एक कंकाल की तस्‍वीर पोस्‍ट की। इस कंकाल की तस्‍वीर के साथ उन्‍होंने ल‍िखा- मरता हुआ आदमी सोचता है फनी चीजें!

एक यूजर ने लिखा था, 'तुम सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मजाक बना रहे हो। तुम बहुत गिरा हुआ सोच रहे हो। अपनी पोजिशन का गलत फायदा उठाते हो। तुमने ही सुशांत को आत्‍महत्‍या के उकसाया था।'

इस पोस्ट पर कमेंट कर लोग सुशांत के सुसाइड के लिए महेश भट्ट को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और नेपोटिज्म को लेकर भी कमेंट कर रहे हैं।

सुशांत के सुसाइड के बाद सोशल मीडिया पर उनके इस कदम को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

लोगों का मानना है कि वो बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म का शिकार हुए और इसी कारण परेशान थे और उन्होंने ये कदम उठाया