खुशी कपूर का बदलता लुक कर रहा है सबको हैरान, जल्द कर सकती हैं बॉलीवुड में डेब्यू!

By ललित कुमार | Published: May 6, 2019 10:10 AM2019-05-06T10:10:49+5:302019-05-06T10:10:49+5:30

Next

बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर इन दिनों अपने फैशन सेंस को लेकर लगतार मीडिया में चर्चा का कारण बनी हुई हैं। हाल ही में उनका बेहद सिंपल और कैजुअल लुक डिनर एन्जॉय करने के बाद मुंबई में स्पॉट हुआ है।

बहन जाह्नवी कपूर के बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद अब खुशी का लगतार बदलता लुक फैंस ही नहीं बल्कि दर्शकों को भी हैरानी में डाल रहा है।

खबरों के मुताबिक खुशी कपूर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।

हाल ही में खुशी नेहा धूपिया के चैट शो पर गई थी, इस दौरान नेहा ने खुशी से पूछा था कि वो बॉलीवुड में किसके साथ डेब्यू करना चाहती हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि खुशी ने आहान पांडे का नाम लिया था।

खुशी के फैंस भी उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब है।

खुशी कपूर ने जो सफेद कलर का टॉप पहना हुआ है उसकी कीमत 80,000 रुपये है। इस टॉप के साथ खुशी ने बेसिक और सिंपल ब्लू पैरलल एंकल लेंथ जींस कैरी की है।