Rishi Kapoor Death: जानें ऋषि कपूर के बारे में 10 दिलचस्प बातें

By मनाली रस्तोगी | Published: April 30, 2020 02:44 PM2020-04-30T14:44:47+5:302020-04-30T17:52:41+5:30

Next

ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर को राज कपूर के परिवार में हुआ था। राज कपूर को उनके पिता द्वारा फिल्म में काम करने का अवसर भी दिया गया था।

ऋषि के दो भाई हैं, रणधीर और राजीव, लेकिन इन तीनों में से ऋषि बचपन से ही बहुत शरारती थे।

ऋषि कपूर पहली बार अपने पिता राज कपूर के साथ श्री 420 के गाने प्यार हुआ इकरार हुआ में दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने फिल्म मेरा नाम जोकर में अभिनय किया।

ऋषि कपूर ने अंग्रेजी फिल्म डोंट स्टॉप ड्रीमिंग में अभिनय किया था। फिल्म का निर्देशन शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने किया था।

ऋषि कपूर ने 100 से अधिक रोमांटिक फिल्मों में अभिनय किया है। वह बॉलीवुड में प्रसिद्ध रोमांटिक नायकों में से एक थे।

एक फिल्म में ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में थे, जिसे राज कपूर द्वारा निर्देशित किया जाना था। मगर उनकी मृत्यु के बाद, रणधीर कपूर ने फिल्म का निर्देशन किया।

ऋषि कपूर ने कई नवोदित अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि सबसे नवोदित अभिनेत्रियों के साथ काम करने वाले ऋषि एकमात्र अभिनेता थे।

कई सालों के रिश्ते के बाद नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने शादी कर ली। उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी उस समय बहुत बड़ी हिट थी।

ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित होने के बाद इलाज के लिए विदेश गए थे। वे 11 महीने के इलाज के बाद भारत लौट आए थे। इस दौरान उनकी पत्नी नीतू सिंह लगातार उनके साथ थीं।

ऋषि और नीतू के दो बच्चे हैं, जिनका नाम रणबीर कपूर और रिधिमा कपूर साहनी है। रिधिमा शादीशुदा हैं और उनकी एक बेटी भी है।