Cannes 2019: ऐश्वर्या राय बच्चन का हर लुक रहा जबर्दस्त, इंस्टा पर ही नहीं दर्शकों के दिलों पर छाईं तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 21, 2019 02:06 PM2019-05-21T14:06:13+5:302019-05-21T14:06:13+5:30

Next

ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में अक्सर यह कहा जाता है कि उनमें परियों जैसी सुंदरता है। यूं ही उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला होने का खिताब नहीं मिला है।

अपनी इस सुंदरता को उन्होंने 45 वर्ष की इस बढ़ती उम्र तक भी सहेज कर रखा है।

बीती शाम कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या ने साबित कर दिया कि उम्र केवल एक नंबर हैं, वे आज भी बॉलीवुड की टॉप हसीनाओं को सुंदरता में मात देती हैं।

सोमवार की शाम ऐश्वर्या ने एक बार फिर कान के रेड कार्पेट पर एंट्री ली।

इस बार उन्होंने एक सुन्दर अप्सरा के रूप में वाइट कलर के गाउन में अपने फैंस का दिल जीत लिया।

एक फ्रेंच फिल्म की स्क्रीनिंग अटेंड करने के लिए जैसे ही ऐश्वर्या वाइट गाउन में रेड कार्पेट पर उतरीं, पूरा मीडिया उनकी अदाओं को अपने कैमरा में बंद करने के लिए उनके आसपास इकट्ठा हो गया।

कान में अपने दूसरे दिन के लिए ऐश्वर्या ने कस्टमाइज गाउन पहना। यह एक स्ट्रापलेस गाउन है जिसके साथ ऐश्वर्या ने 'फर' वाला स्कार्फ भी कैरी किया। यह स्कार्फ ही इस गाउन की खासियत बनता दिखाई दे रहा है।

कान में ऐश्वर्या राय बच्चन के इस लुक को अब तक का सबसे हॉटेस्ट लुक माना जा रहा है।