डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स की मौत से भावुक हुईं एक्ट्रेस, बीते पलों को किया याद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 13, 2020 10:36 AM2020-02-13T10:36:13+5:302020-02-13T10:36:13+5:30

Next

फैशन इंडस्ट्री का जाना माना नाम रहे डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स ने 59 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है

इसमें अनुष्का शर्मा, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन रामपाल, नेहा धूपिया, सोफी चौधरी, डायना पेंटी, ईशा गुप्ता सहित अन्य शामिल हैं

मलाइका अरोड़ा के करियर को बनाने में वेंडेल रॉड्रिक्स का बड़ा हाथ था

ऐसे में उनके फैंस सहित बॉलीवुड के कई स्टार्स ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए दुख जताया

वेंडल का आकस्मिक निधन गोवा में हुआ है। वह महज 59 साल के थे।

फैशन डिजाइनर ने अपने घर में अंतिम सांस ली है। उनके मृत्यु की खबर सामने आते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।

वेंडल के निधन की खबर सबसे पहले गोवा के मंत्री विश्वजीत राणे के ट्विटर हैंडल पर लोगों को देखने को मिली

वेंडल इन दिनों गोवा में एक कॉस्ट्यूम म्यूजियम पर काम कर रहे थे और हाल ही में इसके बारे में उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी जानकारी दी थी।

अपनी इस पोस्ट में उन्होंने म्यूजिं को देश का पहला कॉस्ट्यूम म्यूजियम बताया था।