खुद की बॉडी को बिकनी के लायक नहीं मानती थीं ऐश्वर्या राय, देखें मिस वर्ल्ड 1994 की चुनिंदा तस्वीरें

By ज्ञानेश चौहान | Published: November 1, 2019 01:03 PM2019-11-01T13:03:20+5:302019-11-01T13:03:20+5:30

Next

ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म 1 नवंबर 1973 को हुआ था और आज वे अपना 46वां बर्थ डे मना रही हैं।

ऐश्वर्या को मिस वर्ल्ड बने हुए 25 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन आज भी उनकी खूबसूरती का मुकाबला कोई नहीं कर पाया है।

साउथ अफ्रीका में 87 देशों की ब्यूटी क्वीन्स को हराकर ऐश ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था।

महज 21 साल की उम्र में ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बन गई थीं।

साल 2015 में एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने यह खुलासा किया था कि वो खुद की बॉडी को बिकिनी के लायक नहीं मानती थीं।

यह खुलासा ऐश ने तब किया था जब साल 2015 में मिस वर्ल्ड कॉम्पटीशन से बिकिनी राउंड हटाया गया।

मिस वर्ल्ड कॉम्पिटीशन से बिकिनी राउंड हटाने के फैसले पर ऐश्वर्या ने अपनी खुशी भी जाहिर की थी।

मिस वर्ल्ड रह चुकीं ऐश्वर्या राय बच्चन की फोटो हो या वीडियो, सबका ध्यान खींचने के लिए काफी होते हैं।