आमना शरीफ का देसी अवतार ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, मस्टर्ड कलर के सूट में दिखा स्टाइलिश अंदाज

By शैलेश कुमार भक्त | Published: May 6, 2021 11:10 AM2021-05-06T11:10:14+5:302021-05-06T11:14:19+5:30

Next

हाल ही में आमना शरीफ ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर देसी अवतार में फैन्स के साथ साझा की हैं, जो बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में आमना शरीफ मस्टर्ड कलर के सूट में बेहद खूबसूरत अंदाज में पोज देते नजर आ रही हैं। आमना शरीफ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर फैंस के बीच चर्चा में बने रहने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं।

इन तस्वीरों में आमना ने सूट के साथ मैचिंग जूलरी और खुले बालों के साथ ओरेंज दुपट्टा उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है।

आमना अब तक कई लोकप्रिय टीवी शोज और फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं, जिनमे कंही तो होगा, होंगे जुदा ना हम, एक थी नायिका, आदि शामिल हैं।

इसके अलावा आमना कई फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं, जिनमे जंक्शन, आलू चाट, आओ विश करें शक्ल पे मत जा, एक विलेन जैसी फिल्में शामिल हैं।

आमना शरीफ जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म रूही में भी नजर आने वाली हैं।

आमना शरीफ सोशल मीडिया पर कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार में तहलका मचाती रहती हैं।

आमना शरीफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आमना शरीफ के इंस्टाग्राम पर 1.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।