साइना नेहवाल की बायोपिक का फर्स्ट लुक आया सामने, हूबहू बैडमिंटन खिलाड़ी तरह दिखीं परिणिती चोपड़ा
By सुमित राय | Updated: October 8, 2019 11:47 IST2019-10-08T11:47:14+5:302019-10-08T11:47:14+5:30

भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक का फर्स्ट लुक सामने आ गया है।
साइना ने अपनी लाइफ पर बन रही फिल्म में अपना किरदार निभाने वाली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को उनके इस नए प्रोजेक्ट के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
साइना की बायोपिक के लिए परिणीति चोपड़ा कड़ी मेहनत कर रही हैं और टेनिस कोर्ट पर जमकर पसीना बहा रही हैं।
साइना नेहवाल ने ट्वीट में लिखा, "इस साझा यात्रा का बेसब्री से इंतजार है। साइना नेहवाल बायोपिक के लिए मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।"
इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार कर रहे हैं और इसकी शूटिंग 11 अक्टूबर से शुरू होगी।
पहले इस भूमिका में श्रृद्धा कपूर दिखने वाली थीं। फिल्म का निर्देशन अमोल गुप्ते कर रहे हैं।