Volvo XC40 Review: तस्वीरों में देखें इस दमदार एसयूवी की झलक

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: May 31, 2018 05:15 PM2018-05-31T17:15:47+5:302018-05-31T17:15:47+5:30

Next

स्वीडन की मशहूर कार कंपनी वॉल्वो ने भारत में भी अपनी कारों का पोर्टफोलियो बड़ा कर लिया है।

कंपनी 4 जुलाई को अपनी सबसे छोटी एसयूवी Volvo XC40 को भारत में लॉन्च करने जा रही है।

इस बात में कोई शक नहीं कि Volvo की कारें देखने में काफी आकर्षक होती हैं। इसी खासियत को कंपनी ने Volvo XC40 में भी जारी रखा है।

Volvo XC40 को बेहद ही खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। इसके डिजाइन में एक फ्रेश फील दिया गया है।

Volvo XC40 भारत में सिर्फ एक ट्रिम R-Design में उपलब्ध होगी।

Volvo XC40 की लंबाई और चौड़ाई Audi Q3, BMW X1 और Mercedes Benz GLA से ज्यादा है।

वॉल्वो की ये छोटी एसयूवी काफी स्पोर्टी नज़र आती है।

Volvo XC40 के एक्सटीरियर पर नज़र डालें तो इस एसयूवी में ऑल-ब्लैक फ्रंट ग्रिल लगाया गया है जिसपर कंपनी का लोगो भी लगा है।

कार में लगा एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट भी काफी आकर्षक है और कार की लुक में फिट बैठता है।

Volvo XC40 में 18-इंच का एलॉय व्हील लगाए गए हैं जिसमें Pirelli टायर्स लगाए गए हैं।

यहां ठीक वैसा ही एलईडी टेल-लाइट लगाया है जैसा हमें Volvo XC60 और XC90 में भी देखने को मिलता है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो Volvo XC40 एक स्पोर्टी एसयूवी है जिसका डिजाइन आपको पहली नज़र में ही पसंद आएगा।

अगर व्यक्तिगत तौर पर बात करूं तो मुझे Volvo XC40 के एक्सटीरियर से ज्यादा इंटीरियर पसंद आया।

साथ ही कार के फ्लोर और डोर पैनल में ऑरेंज कलर का इस्तेमाल किया गया है जो कार के प्रीमियम फैक्टर को एक अलग अंदाज़ देता है।

हालांकि, कंपनी ने ऑरेंज फ्लोर को नए एक्सेरिमेंट के तौर पर पेश किया है लेकिन, यहां कंपनी सफल होती नज़र आती है।

इस एसयूवी में बड़ा पैनारोमिक सनरूफ, मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 9-इंच वर्टिकल टचस्क्रीन सेंसस इं

Volvo XC40 की साइज़ के हिसाब से देखा जाए तो कार में लगा इंफोटेनमेंट सिस्टम काफी बड़ा है।

ये वही इंफोटेनमेंट सिस्टम है जिसका इस्तेमाल कंपनी अपनी सभी नई कारों में करती है।

इस इंफोटेनमेंट सिस्टम के ज़रिए आप कार के कई फंक्शन को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।

Volvo XC40 में 13 स्पीकर वाला Harmon Kardon ऑडियो सिस्टम लगाया गया है। इसकी साउंड क्वालिटी लाजवाब है।

दरअसल Volvo XC40 में स्पीकर्स को डोर के बदले डैशबोर्ड पर लगाया गया है।

Volvo XC40 में वायरलेस चार्जिंग सिस्टम भी लगाया गया है जिसकी मदद से किसी भी स्मार्टफोन को आसानी से चार्ज किया जा सकता है।

कंपनी ने Volvo XC40 के इंटीरियर स्पेस को काफी स्मार्ट तरीके से डिजाइन किया है।