Pics: शानदार लुक और दमदार परफॉरमेंस के साथ 2018 BMW X3 भारत में लॉन्च By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: April 21, 2018 11:24 AM 2018-04-21T11:24:55+5:30 2018-04-21T11:24:55+5:30
Next Next BMW X3 के थर्ड जेनेरेशन मॉडल ने भारतीय बाज़ार में कदम रख दिया है।
2018 BMW X3 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 49.99 लाख रुपये है वहीं, इसके टॉप एंड मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 56.70 लाख रुपये रखी गई है।
2018 BMW X3 दो वेरिएंट में उपलब्ध होगी जिसमें Expedition और Luxury Line शामिल है।
2018 BMW X3 में बड़े किडनी ग्रिल, हेडलैंप क्लस्टर, फुल एलईडी इत्यादि लगाया गया है।
2018 BMW X3 के रियर में रैप-अराउंड 3डी एलईडी टेललैंप लगाया गया है।
कार में 18-इंच का स्टैंडर्ड एलॉय व्हील लगा है साथ ही टॉप-एंड वेरिएंट में 21-इंच एलॉय व्हील का ऑप्शन भी दिया गया है।
2018 BMW X3 को नए CLAR प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और ये पिछले मॉडल की तुलना में 55 किलोग्राम हल्की है।
इस एसयूवी के इंटीरियर को भी अपडेट किया गया है। 2018 BMW X3 में 6th जेनेरेशन iDrive इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है
जिसमें टचस्क्रीन, वॉयस कंट्रोल के साथ साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की सुविधा भी दी गई है।
2018 BMW X3 में 2.0-लीटर डीज़ल इंजन लगाया गया है जो 190 बीएचपी का पावर और 400Nm का टॉर्क देता है।
इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।
कंपनी इस एसयूवी के पेट्रोल वर्जन को इस साल के अंत तक भारत में लॉन्च करेगी।
2018 BMW X3 का मुकाबला Audi Q5, Mercedes-Benz GLC, Land Rover Discovery Sport और Volvo XC60 से है।
2018 BMW X3 की डिलिवरी आज से भी शुरू कर दी गई है।
BMW X3 भारत में कंपनी की मशहूर एसयूवी है जिसे काफी पसंद किया जाता है।