लाइव न्यूज़ :

इस वजह से बंद हो सकता है आपका डेबिट-क्रेडिट कार्ड, 90 करोड़ ग्राहकों पर पड़ेगा असर

By स्वाति सिंह | Updated: October 11, 2018 13:15 IST

आरबीआई ने इन विदेशी पेमेंट गेटवे कंपनियों को देश में अपना सर्वर लगाने के लिए 15 अक्टूबर तक की मोहलत दी थी। ऐसे में जिन कंपनियों ने सर्वर नहीं लगाया है।

Open in App

अगर आप भी क्रेडिट-डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरुरी है। दरअसल, 15 अक्टूबर के बाद डेबिट-क्रेडिट कार्ड पूरी तरह से बंद हो सकता है। ऐसे में अगर  डेबिट-क्रेडिट कार्ड बंद होता है तो इसका असर मार्केट के साथ साथ आमजनों पर भी पड़ेगा। गौरतलब है कि देश में लगभग 90 करोड़ से ज्यादा लोग ऐसा ही डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। 

बता दें कि देश में ज्यादातर बैंक अपने ग्राहकों को मास्टरकार्ड या वीजा कार्ड जारी करते हैं। अभी हाल ही में आरबीआई ने इन विदेशी पेमेंट गेटवे कंपनियों को देश में अपना सर्वर लगाने के लिए 15 अक्टूबर तक की मोहलत दी थी। ऐसे में जिन कंपनियों ने सर्वर नहीं लगाया है। उनके ग्राहकों के कार्ड बंद हो सकते हैं। लेकिन ज्यादातर कंपनियों 15 अक्टूबर से डेटा स्टोर करने में सक्षम नहीं है। 

इन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की। कंपनियों ने रिक्वेस्ट की है कि वह इस समयसीमा को और आगे बढ़ा दें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि डेटा स्टोर करने में लगभग 2 साल का वक्त लगेगा। कंपनियों को केवल डेटा स्टोर के बजाय कॉपी रखने की भी छूट की मांग की है।

इसके बाद वित्त मंत्रालय अरुण जेटली डेटा की कॉपी रखने की छूट के पक्ष में है। इसके साथ ही आर्थिक मामलों के सचिव ने आरबीआई को चिट्ठी लिखी थी। हालांकि आरबीआई की तरफ से अभी तक कंपनियों को छूट नहीं मिली है। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड