लाइव न्यूज़ :

एक SMS की वजह से आपका बैंक अकाउंट हो सकता है खाली, SBI ने जारी किया अलर्ट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 8, 2018 13:14 IST

बैंक ने बताया है कि फर्जी संदेश फैलाया जा रहा है कि बैंक ग्रहकों से उनकी व्यक्तिगत जानकारी SMS के जरिए मांग रही है।  

Open in App

नई दिल्ली, 8 अगस्त: डिजिटल जितना हमारे लिए सुविधाजनक है इसके साथ-साथ खतरनाक भी है। आए दिन इसके उदाहरण मिलते रहते हैं। सरकार सिस्टम को डिजिटल बनाने की भरपूर कोशिश कर रही है लेकिन डिजिटल फ्रॉड के कारण वह इस काम में वो पूरी तरह सफल नहीं हो पा रही है। 

अभी हाल ही में देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(SBI) से ऐसे ही एक फ्रॉड की खबर आई है। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को ट्वीट के जरीए इस बात की दी है। बैंक ने बताया है कि फर्जी संदेश फैलाया जा रहा है कि बैंक ग्रहकों से उनकी व्यक्तिगत जानकारी SMS के जरिए मांग रही है।  

एसबीआई ने अपने ट्वीट किया कि बैंक कभी भी अपने ग्राहकों से उनकी व्यक्तिगत जानकारी का खुलासा करने को नहीं कहेगा। ये एक फर्जी एसएमएस है जिसे आप नजरअंदाज करें। अगर ऐसा कोई भी एसएमएस आता है तो इस बात की फौरन रिपोर्ट करें। एसबीआई ने आगे लिखा कि ऐसे एसएमएस में आपके ATM कार्ड नंबर, पिन नंबर, एमपीआईएन,सीवीवी, सीआरएन, वैलिडिटी पीरियड, यूजरनेम, पासवर्ड, मोबइल नंबर, इमेल आदि की जानकारी मांगी जा सकती है। बैंक इस तरह की जानकारी नहीं मांगता है। ऐसे संदेश भेजने वाले नंबर को तुरंत प्रभाव से ब्लॉक कर दें।

बता दें कि इस तरह की खबरें इससे पहले भी कई बार खबर आ चुकी है।कुछ ऐसे गिरोह सक्रिए हैं जो लोगों को फोन कर उनके ATM कार्ड की जानकारी मांगते हैं। ये लोग फोन पर अपने आप को बैंक के कर्मचारी बताते हैं जिससे लोग भ्रमित हो जाते हैं। अब इस नई एसएमएस वाली गिरोह का खुलासा किया गया है जो लोगों से एसएमएस के जरिए उनकी व्यक्तिगत जानकारी मांगते हैं। हाल में ऐसे कई ग्रुप पकड़े गए हैं जो लोगों से बैंक या फिर आरबीआई के नाम पर ठगी कर रहे थे।

टॅग्स :भारतीय स्टेट बैंक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSBI cuts loan interest: 25 बीपीएस की कटौती?, 15 अक्टूबर 2024 से प्रभावी, जानें असर

कारोबारInstant Loan Scheme SBI: पैन और जीएसटी आंकड़े लाओ और 15-45 मिनट में 50000000 रुपये लोन?, एसबीआई ने त्योहारी सीजन में दिया तोहफा

कारोबारभारतीय स्टेट बैंकः 10000 नई नौकरी?, एसबीआई ने कहा 2024-25 में नए कर्मचारियों को भर्ती करने की योजना, इस फील्ड में तैनाती?

कारोबारSBI: टारगेट 100000 करोड़ रुपये?, देश का पहला वित्तीय संस्थान बनने का लक्ष्य, एसबीआई चेयरमैन शेट्टी बोले- 3-5 साल में करेंगे धमाका

कारोबारJefferies top picks: 5 साल के मजबूत रिटर्न पर नजर रखने के लिए इन 11 स्टॉक्स में कर सकते हैं निवेश, जानें इनके बारे में

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड