लाइव न्यूज़ :

Savings Account में पैसे रखते हैं तो जान लें ये बात, उठा सकते हैं ये 5 बड़े फायदे

By स्वाति सिंह | Updated: April 27, 2020 13:59 IST

सेविंग अकाउंट के जरिए आप ट्रेडिंग या डीमेट अकाउंट ओपन करवा सकते हैं। ट्रेडिंग और डीमेट अकाउंट में पैसा इन्वेस्ट करके आप एक्सट्रा पैसा कमा सकते हैं। साथ ही सेविंग अकाउंट की नेट बैंकिंग सेवा के जरिए पीपीएफ, एफडी और इंश्योरेंस में भी इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसेविंग अकाउंट आपकी बचत और निवेश के सफर की शुरुआत कहलाती है। सेविंग अकाउंट के जरिए उठाए जाने वाले 5 बड़े फायदों के बारे में।

वर्तमान समय में ज्यादातर लोगों का बैंकों में सेविंग अकाउंट है। लेकिन इस सेविंग अकाउंट से कौन-कौन से फायदे उठा सकते हैं ये बात कई लोग नहीं जानते। जब आप सेविंग अकाउंट ओपन करते हैं तो यह आपकी बचत और निवेश के सफर की शुरुआत कहलाती है। इस सफर में अगर आपको फायदे ही फायदे मिलें तो आपके सुरक्षित भविष्य के लिए यह काफी मददगार साबित हो सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं सेविंग अकाउंट के जरिए उठाए जाने वाले 5 बड़े फायदों के बारे में।

1. इन्वेस्टमेंट के लिए सेविंग अकाउंटआप सेविंग अकाउंट को इन्वेस्टमेंट के लिए यूज कर सकते हैं। सेविंग अकाउंट के जरिए आप ट्रेडिंग या डीमेट अकाउंट ओपन करवा सकते हैं। ट्रेडिंग और डीमेट अकाउंट में पैसा इन्वेस्ट करके आप एक्सट्रा पैसा कमा सकते हैं। साथ ही सेविंग अकाउंट की नेट बैंकिंग सेवा के जरिए पीपीएफ, एफडी और इंश्योरेंस में भी इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।

2. बिलों का भुगतान करने के लिएसेविंग अकाउंट का यूज बिलों के भुगतान के लिए भी किया जा सकता है। इसकी मदद से बिजली-पानी के बिलों का भुगतान, टैक्‍स का पेमेंट, लोन की ईएमआई और इंश्‍योरेंस का प्रीमियम आसानी से दिया जा सकता है। अगर आपके पास सेविंग अकाउंट की इंटरनेट बैंकिंग है तो आप बिलों का भुगतान ऑटो मोड पर भी कर सकते हैं। ऐसा करने से सही तारीख पर आपके बिलों का भुगतान अपने आप हो जाता है।

3. आईटीआर फाइलिंग के लिएसेविंग अकाउंट का यूज आईटीआर फाइलिंग के लिए भी किया जा सकता है। ऐसा इसलिए संभव है क्योंकि किसी भी व्यक्ति के सेविंग अकाउंट का स्टेटमेंट देखकर यह पता किया जा सकता है कि उसने कितना खर्च किया और उसकी कमाई कितनी है। ये सारा डाटा देखकर आईटीआर फाइलिंग में मदद मिलती है।

4. स्कीम्स का फायदासेविंग अकाउंट में बैंक द्वारा समय-समय पर कई तरह की स्कीम्स पेश की जाती हैं। इनमें से कई स्कीम्स वास्तव में फायदेमंद होती हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से इन स्कीम्स का फायदा उठा सकते हैं। 

5. लोन लेने में मददगारसेविंग अकाउंट के जरिए पर्सनल लोन, होम लोन और व्हीकल लोन लिया जा सकता है। लेकिन एक बात ध्यान देने वाली यह है कि आपका अकाउंट मेंटेन होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि लोन लेते समय लोन देने वाली संस्था आपका बैंक स्टेटमेंट मांगती है। अगर आपके स्टेटमेंट में पैसों का लेनदेन मेंटेन है तो आपको आसानी से लोन मिल जाता है।

टॅग्स :सेविंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबार31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

कारोबारIncome Tax Rules: क्या पत्नी के SIP निवेश पर पति को भरना होगा टैक्स? जान लें ये नियम

कारोबारTax Saving Tips: कहीं चूक न जाए मौका; 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, जानें टैक्स सेविंग का प्लान

कारोबारEPFO Pension: आपको कितनी पेंशन मिल सकती है? जानें ईपीएफओ का पूरा गणित

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड