लाइव न्यूज़ :

बचत करने के ये 3 तरीके जरूर आजमाकर देखें, दूर होगी फाइनेंशियल दिक्कत

By ज्ञानेश चौहान | Updated: May 21, 2019 12:19 IST

जब पैसों की अर्जेंट जरूरत होती है तो हमें दूसरों से उधार लेना होता है जिसके कारण हम कर्ज के बोझ तले दबते चले जाते हैं। बेहतर यह है कि पहले से ही बचत के तरीकों को अपना लिया जाए।

Open in App

वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने के लिए बचत करना काफी जरूरी होता है। लेकिन कई बार लापरवाही की वजह से हम बचत नहीं कर पाते हैं। ऐसे में जब पैसों की अर्जेंट जरूरत होती है तो हमें दूसरों से उधार लेना होता है जिसके कारण हम कर्ज के बोझ तले दबते चले जाते हैं। बेहतर यह है कि पहले से ही बचत के तरीकों को आपना लिया जाए ताकि भविष्य में होने वाली फाइनेंशियल दिक्कत को कम किया जा सके।

1. क्रेडिट कार्ड खर्च पर कंट्रोल करेंआजकल ज्यादातर बैंक लोगों को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करा रही हैं। इसमें लोगों को तरह-तरह के लालच दिए जाते हैं जिनके झांसे में लोग फंस रहे हैं। लोग क्रेडिट कार्ड ले तो लेते हैं लेकिन इसे बिना सोचे समझे यूज करने लगते हैं। सही समय पर क्रेडिट कार्ड के बिल का पेमेंट न करने पर बैंक आपसे 40 प्रतिशत तक ब्याज ले सकता है। वहीं दूसरी तरफ आपका क्रेडिट स्कोर भी खराब होने लगता है।

बिना सोचे समझे क्रेडिट कार्ड का यूज करने से आप कर्ज में डूब सकते हैं। भविष्य में आने वाली परेशानी से बचने और बचत करने के लिए क्रेडिट कार्ड से उतनी ही रकम खर्च करें जितनी आपके बैंक अकाउंट में पहले से है। यह भी ध्यान रखें कि एक महीने में आप जितना क्रेडिट कार्ड का पेमेंट कर सकते हैं उतना ही पैसा खर्च करें।

2. इमरजेंसी फंड की जुगाड़ पहले से ही कर लेंकई बार हमें पैसों की एकदम से जरूरत पड़ती है ऐसे में अगर हमारे पास पैसा न हो तो हमें लोगों से उधार लेना पड़ता है। इस वजह से धीरे-धीरे हम कर्ज के जाल में फंस जाते हैं। इस परेशानी से बचने के लिए इमरजेंसी फंड की जुगाड़ पहले से ही करके रखें। वित्तीय सलाहकारों का कहना है कि अगर आप इमरजेंसी फंड जमा करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसे कम से कम छह महीने के घर खर्च की राशि को इमरजेंसी फंज के रूप में तैयार रखें। ऐसा करने से आप पैसों की इमरजेंसी के दौरान कर्ज लेने से बच जाते हैं।

3. लक्ष्य को ध्यान में रखकर फंड जोड़ेंबचत करने का सबसे सही तरीका यह है कि आप सबसे पहले अपने लक्ष्यों को ध्यान में रखें और उसके अनुसार फंड इकट्ठा करना शुरू कर दें। जैसे- अगर भविष्य में आप शादी करना चाहते हैं, घर लेना चाहते हैं, कार खरीदना चाहते हैं या बच्चों को पढ़ना चाहते हैं तो पहले से ही उसके लिए एक निश्चित रकम जोड़ना शुरू कर दें। इसके लिए आप इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करना शुरू कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके पास सही समय आने पर पर्याप्त पैसा इकट्ठी हो जाता है। हमेशा लक्ष्य को ध्यान में रखकर बचत करें ताकि भविष्य को बिना चिंता के जी सकें।

टॅग्स :पर्सनल फाइनेंससेविंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबार31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

कारोबारIncome Tax Rules: क्या पत्नी के SIP निवेश पर पति को भरना होगा टैक्स? जान लें ये नियम

कारोबारTax Saving Tips: कहीं चूक न जाए मौका; 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, जानें टैक्स सेविंग का प्लान

कारोबारEPFO Pension: आपको कितनी पेंशन मिल सकती है? जानें ईपीएफओ का पूरा गणित

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड