लाइव न्यूज़ :

इनकम टैक्स रिटर्न भरने की झंझट होगी खत्म, मोदी सरकार ला सकती हैं ये नई योजनाएं

By स्वाति सिंह | Updated: January 17, 2019 15:18 IST

इस सत्र का यह तोहफा उन छोटे टैक्स पेयर्स के लिए हो सकता है जिनके घर में कमाने वाला सिर्फ एक व्यक्ति है।

Open in App

साल 2019 का अंतरिम बजट पेश होने में कुछ समय शेष बचा है। इस बजट में सरकार का फोकस आम आदमी को कई मोर्चों पर राहत देने पर हो सकता है। इस सत्र में सरकार कुछ ऐसे फैसले कर सकती है, जिससे इनकम टैक्स रिटर्न भरने की टेंशन से खत्म हो सकती है। इस बजट सत्र में सरकार का फोकस टैक्स भरने वालों को ज्यादा से ज्यादा सहूलियत देने पर है। अक्सर देखा जाता है ऐसे बहुत छोटे-छोटे करदाता हैं, जिन्हें इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई ऐसे लोग भी रिटर्न फाइल नहीं कर पाते जो करना चाहतें हैं।

इस सत्र का यह तोहफा उन छोटे टैक्स पेयर्स के लिए हो सकता है जिनके घर में कमाने वाला सिर्फ एक व्यक्ति है। ऐसे में उन लोगों को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से ही भरे हुए फॉर्म मिलेंगे। इसमें एम्‍प्लॉई की इमेल आईडी पर भरा हुआ फॉर्म उन्हें भेजा जाएगा। इसके बावजूद अगर करदाता उसमें कुछ बदलाव करना चाहता हैं तो बदलाव करके और इस फॉर्म को इनकम टैक्स की साइट पर अपलोड करना होगा। इसके बाद रिटर्न फाइल हो जाएगा। पहले की तरह इसके लिए हमें किसी सीए की मदद लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसका फॉरमेट इनकम टैक्स डिपार्टमेंट 26AS फॉर्म जैसा ही होगा। इस योजना का ऐलान सरकार अपने आगामी बजट 2019  में कर सकती है।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने इस मामले में कहा कि अगर सरकार यह फैसला लेती है तो उसे लागू करने में मुश्किल नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा की इनकम टैक्स पेयर्स के पैन और आधार नंबर वाला रिटर्न फॉर्म तैयार करने में भी दिक्कत नहीं आएगी।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आयकर विभाग को इस बात की जानकारी होती है कि किसी करदाता ने कितना ट्रांजेक्श‍न किया और कंपनी ने कितना टीडीएस काटा। इंटरेस्ट के तौर पर  कितना अमाउंट आपके अकाउंट में जमा हुआ है। इन सारी बातों की पूरी जानकारी होने की वजह से भरा हुआ रिटर्न फॉर्म तैयार करने में ज्यादा टाइम नहीं लगेगा। बस इसके लिए एक सॉफ्टवेयर तैयार करना होगा। लेकिन ध्यान रखने वाली बात यह है की सॉफ्टवेयर सही नहीं होगा तो आंकड़ों में गड़बड़ी होने की संभावना हो सकती है।

टॅग्स :बजट 2019आयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड