लाइव न्यूज़ :

SBI बैंक इन खाताधारकों को दे रहा है 2 लाख रुपये का फायदा, जानें कैसे मिलेगा लाभ

By अनुराग आनंद | Updated: February 10, 2021 12:46 IST

भारतीय स्टेट बैंक ने बैंक के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस योजना के बारे में जानकारी दी है। बैंक ने कहा है कि जनधन अकाउंट वाले ग्राहकों को बैंक 2 लाख रुपए तक का फायदा देने का विचार कर रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देएसबीआई बैंक में यदि आपको जनधन खाता है तो आप 2 लाख रुपये तक के दुर्घटना बीमा स्कीम का लाभ ले सकते हैं।एसबीआई अपने लाखों जनधन खाताधारकों को यह बड़ी सुविधा दे रहा है।

नई दिल्ली: यदि स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया(एसबीआई) में आपका जनधन खाता है, तो आपके लिए एक काफी अच्छी खुशखबरी है। जो लोग एसबीआई में जनधन अकाउंट खुलवा चुके हैं या खुलवाने के बारे में सोच रहे हैं, तो उनके लिए यह काम की खबर है।

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया(एसबीआई) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर कहा है कि एसबीआई के जनधन खाता धारक यदि 'SBI RuPay Jan Dhan Card' के लिए आवेदन करते हैं तो वह 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा स्कीम का लाभ ले सकते हैं।

जानें SBI ने ट्वीट कर क्या कहा है?

एसबीआई ने ट्वीट किया है, "सफलता के लिए खुद को सड़क पर लाने का समय आ गया है। एसबीआई रुपे जनधन कार्ड के लिए आवेदन करें।" एसबीआई जनधन खाताधारकों को बड़ी सुविधा दे रहा है। बता दें बैंक अपने खाताधारकों को 2 लाख रुपये तक का फायदा दे रहा है। 19 अगस्त 2020 तक इस योजना के तहत 40.35 करोड़ बैंक खाते खोले जा चुके हैं।

कितने दिनों में करना होगा स्वाइप?

बता दें कि अगर आप भी 2 लाख रुपए तक दुर्घटना बीमा कवर लेना चाहते है तो इसके लिए आपको 90 दिनों में एक बार इस कार्ड को स्वाइप करना होगा। ऐसा करने पर आप 2 लाख रुपए दुर्घटना बीमा कवर पाने के हकदार होंगे। आपको बता दें इस सरकारी खाते के तहत ग्राहकों को कई खास सुविधाएं मिलती है।

जानें जनधन खाते के 5 मुख्य फायदे-

1. जनधन खाते में 6 महीने बाद ओवरड्राफ्ट सुविधा 2. 2 लाख रुपये तक एक्सिडेंटल इंश्योरेंस कवर3. 30,000 रुपये तक का लाइफ कवर, जो लाभार्थी की मृत्यु पर योगयता शर्ते पूरी होने पर मिलता है। 4. खाते के साथ फ्री मोबाइल बैंकिंग की सुविधा भी दी जाती है।5.  डिपॉजिट पर ब्याज मिलता है। 

टॅग्स :स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया(एसबीआई)भारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड