लाइव न्यूज़ :

अगर SBI में है आपका भी अकाउंट तो जान लें बैंक आपसे कितना शुल्क वसूलता है?

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 16, 2019 10:20 IST

अगर आपका खाता भी भारतीय स्टेट बैंक में हैं तो हम आपकी मुश्किल आसान कर सकते हैं। आइए, जानते हैं कि एसबीआई आपके बैंक खाते से कितना शुल्क वसूलता है।

Open in App
ठळक मुद्देऐसे बहुत सारे शुल्क हैं जिन्हें बैंक खाता धारकों से वसूलता है।एसबीआई बचत खाते में 1 लाख से कम रकम पर 3.5 प्रतिशत ब्याज दर तय की गई है।

अमित ऑफिस से जैसे ही घर के लिए निकला उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया। बैंक खाते में न्यूनतम रकम ना रखने की वजह से उसे 550 रुपये पेनाल्टी लगाई गई थी। अमित हैरान रह गया। उसने खोजबीन शुरू की तो पता चला ऐसे बहुत सारे शुल्क हैं जिन्हें बैंक खाता धारकों से वसूलता है। प्रायः आम उपभोक्ताओं को ऐसे शुल्क के बारे में कम जानकारी होती है। इसलिए अगर आपका खाता भी भारतीय स्टेट बैंक में हैं तो हम आपकी मुश्किल आसान कर सकते हैं। आइए, जानते हैं कि एसबीआई आपके बैंक खाते से कितना शुल्क वसूलता है।

बचत खाते पर ब्याज दर

एसबीआई बचत खाते में 1 लाख से कम रकम पर 3.5 प्रतिशत ब्याज दर तय की गई है। 1 लाख से ज्यादा रकम पर निश्चित ब्याज दर नहीं है। यह दर रिजर्व बैंक के रेपो रेट के मुताबिक बदलती रहेगी।  

दूसरी पासबुक पर चार्ज

अगर आपकी एक पासबुक भर गई है या खो गई है। दूसरी पासबुक के लिए आवेदन करने पर आपसे 100 रुपये और जीएसटी वसूला जाएगा।

खाते में पर्याप्त रकम नहीं होने या चेक वापसी पर

अगर आपके खाते में पर्याप्त रकम नहीं है या चेक वापस होता है तो आपसे 500 रुपये और जीएसटी वसूला जाएगा।

इसके अलावा सिग्नेचर वेरिफिकेशन पर 150 रुपये, एटीएम कार्ड रिटर्न होने पर 100 रुपये, तकनीकी खामी की वजह से चेक रिटर्न होने पर 150 रुपये देना होगा।

डिमांड ड्राफ्ट बनवाने की दर

5000 रुपये- 25 रुपये5000-10000 रुपये- 50 रुपये10001-100000 रुपये- प्रति 1000 रुपये पर पांच रुपये1 रुपये से ज्यादा- प्रति 1 हजार रुपये के साथ 4 रुपये

टॅग्स :भारतीय स्टेट बैंकबैंकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबारBank Holiday: ईद-उल-फितर पर बैंक बंद रहेंगे या खुले? 20 और 21 मार्च के बैंक अवकाश पर बड़ी अपडेट, यहाँ देखें लिस्ट

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड