लाइव न्यूज़ :

SBI ने दिया होम लोन धारकों को बड़ा तोहफा, इतनी सस्ती होगी आपकी ईएमआई

By भाषा | Updated: June 9, 2020 12:34 IST

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के होम लोन ग्राहकों को 10 जून से राहत मिलने जा रही है. बैंक ने लगातार 13वीं बार एमसीएलआर में कटौती की है.

Open in App
ठळक मुद्देरिजर्व बैंक के ब्याज दरों में कटौती के बाद स्टेट बैंक ने यह कदम उठाया हैपीएनबी, बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक ने भी एमसीएलआर दरों में कटौती की है.25 लाख रुपये तक होम लोन लेने वालों को फायदा होगा

मुंबई:  देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने  कहा कि वह 10 जून से अपनी कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (MCLR) में 0.25 प्रतिशत की कटौती करेगा। बैंक ने बताया कि एक साल की अवधि की एमसीएलआर दर को 7.25 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया गया है। बैंक की ओर से लगातार 13वीं बार एमसीएलआर दर में कटौती की गई है। स्टेट बैंक इससे पहले बाहरी बेंचमार्क से जुड़ी लोन दर (ईबीआर) के साथ ही रेपो दर से जुड़ी कर्ज की ब्याज दर (आरएलएलआर) में एक जुलाई से 0.40 प्रतिशत कटौती की घोषणा कर चुका है। 

बैंक ने ईबीआर दर को जहां 7.05 प्रतिशत से घटाकर 6.65 प्रतिशत सालाना कर दिया है वहीं रेपो दर से जुड़ी ब्याज दर को 6.65 प्रतिशत से घटाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया गया है। बैंक की विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘इस हिसाब से एमसीएलआर दर से जुड़े होम लोन की समान मासिक किस्त की राशि में 421 रुपये की कमी आयेगी वहीं ईबीआर, आरएलएलआर से जुड़े होम लोन की मासिक किस्त में 660 रुपये की कमी आयेगी। यह गणना 30 साल की अवधि के 25 लाख रुपये तक के होम लोन पर की गई है।’’ 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 22 मई को रेपो दर में 0.40 प्रतिशत की कटौती कर उसे चार प्रतिशत कर दिया। उसके बाद ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बाह्य मानकों से जुड़ी कर्ज की ब्याज दर और रेपो दर से जुड़े कर्ज की दर में यह कटौती की। पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ इंडिया और यूको बैंक जैसे कुछ अन्य बैंकों ने भी रेपो दर और एमसीएलआर दरों से जुड़ी ब्याज दरों में कटौती की है। स्टेट बैंक ने अपनी आधार दर को 0.75 आधार अंक घटाकर 7.40 प्रतिशत कर दिया। पहले यह 8.15 प्रतिशत पर थी। यह कटौती 10 जून से प्रभावी होगी।

टॅग्स :स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया(एसबीआई)भारतीय स्टेट बैंकसेविंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड