लाइव न्यूज़ :

एसबीआई क्रेडिट कार्ड बनाना हुआ आसान, अब वीडियो के जरिए होगी केवाईसी की प्रक्रिया

By निखिल वर्मा | Updated: June 17, 2020 13:25 IST

SBI Credit Card: एसबीआई के अलावा कोटक महिंद्रा बैंक ने भी सेविंग अकाउंट खोलने के लिए वीडियो के जरिए केवाईसी की सुविधा शुरू की है.

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो के जरिए केवाईसी की प्रक्रिया होने पर खर्चा भी आधा हो जाएगाएसबीआई कार्ड केवाईसी की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाना चाहती है

एसबीआई कार्ड ने अपने ग्राहक को जानो (केवाईसी) नियम की प्रक्रिया वीडियो माध्यम से पूरी करने की सुविधा शुरू कर दी है। ग्राहकों के अनुभव को आसान बनाने वाली इस सुविधा को कंपनी ने 'वीकेवाईसी' नाम दिया है। यह सुविधा एसबीआई कार्ड के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को पूरी तरह कागज रहित और डिजिटल बनाएगी। 

उल्लेखनीय है कि एसबीआई कार्ड देश की सबसे बड़ी क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली भारतीय स्टेट बैंक की सहायक कंपनी है। कंपनी ने कहा कि वीकेवाईसी से ना सिर्फ धोखाधड़ी को कम करने में मदद मिलेगी। बल्कि यह केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने में आने वाली लागत को करीब-करीब आधा कर देगी। 

कंपनी ने देशव्यापी लॉकडाउन और कोविड-19 संकट के दौरान आपसी मेलजोल से दूरी के नियमों का पालन करने को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा शुरू की है। एसबीआई कार्ड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरदयाल प्रसाद ने कहा कि हम प्रौद्योगिकी को आगे आकर अपनाने वाली कंपनी हैं। इसके लिए हमने रणनीतिक निवेश किया है और अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा विकसित किया है। 

आरबीआई की गाइडलाइन्स के मुताबिक वीडियो केवाईसी के लिए फेशियल रिकॉग्निशन, डाइनैमिक वेरिफिकेशन कोड, लाइव फोटो कैप्चर और जियो टैगिंग जैसी तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है।

सबसे पहले वीडियो केवाईसी की शुरुआत कोटक महिंद्रा बैंक ने की थी। बैंक ने यह सुविधा  कोटक 811 बचत खाता के लिए उपलब्ध करवाई है। बैंक के मुताबकि वीडियो कॉल केवाईस के तहत ग्राहक को ऑनलाइन ही आधार और पैन को साझा करना होगा। इसके बाद बैंक का अधिकार वीडियो कॉल के जरिए केवाईसी की आगे की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। 

टॅग्स :भारतीय स्टेट बैंकस्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया(एसबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबार1 अप्रैल से क्रेडिट कार्ड नियमों में होंगे ये बड़े बदलाव, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर?

कारोबार1 जनवरी 2026 से होंगे 9 बड़े बदलाव, जानिए आप पर क्या होगा इसका असर

कारोबारNew Rules 1 July 2025: ट्रेन टिकट, क्रेडिट कार्ड तक..., 1 जुलाई से बदल जाएंगे ये नियम, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर

कारोबारSBI cuts loan interest: 25 बीपीएस की कटौती?, 15 अक्टूबर 2024 से प्रभावी, जानें असर

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड