लाइव न्यूज़ :

आज की बचत होगी कल की सुरक्षा, अगर अपना लिए ये तरीके

By स्वाति सिंह | Updated: October 28, 2019 13:09 IST

आजकल ज्यादातर बैंक लोगों को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करा रही हैं। इसमें लोगों को तरह-तरह के लालच दिए जाते हैं जिनके झांसे में लोग फंस रहे हैं। लोग क्रेडिट कार्ड ले तो लेते हैं लेकिन इसे बिना सोचे समझे यूज करने लगते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने के लिए बचत करना काफी जरूरी होता है। बिना सोचे समझे क्रेडिट कार्ड का यूज करने से आप कर्ज में डूब सकते हैं।

वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने के लिए बचत करना काफी जरूरी होता है। लेकिन कई बार लापरवाही की वजह से हम बचत नहीं कर पाते हैं। ऐसे में जब पैसों की अर्जेंट जरूरत होती है तो हमें दूसरों से उधार लेना होता है जिसके कारण हम कर्ज के बोझ तले दबते चले जाते हैं। बेहतर यह है कि पहले से ही बचत के तरीकों को आपना लिया जाए ताकि भविष्य में होने वाली फाइनेंशियल दिक्कत को कम किया जा सके।

क्रेडिट कार्ड खर्च पर कंट्रोल करेंआजकल ज्यादातर बैंक लोगों को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करा रही हैं। इसमें लोगों को तरह-तरह के लालच दिए जाते हैं जिनके झांसे में लोग फंस रहे हैं। लोग क्रेडिट कार्ड ले तो लेते हैं लेकिन इसे बिना सोचे समझे यूज करने लगते हैं। सही समय पर क्रेडिट कार्ड के बिल का पेमेंट न करने पर बैंक आपसे 40 प्रतिशत तक ब्याज ले सकता है। वहीं दूसरी तरफ आपका क्रेडिट स्कोर भी खराब होने लगता है।

बिना सोचे समझे क्रेडिट कार्ड का यूज करने से आप कर्ज में डूब सकते हैं। भविष्य में आने वाली परेशानी से बचने और बचत करने के लिए क्रेडिट कार्ड से उतनी ही रकम खर्च करें जितनी आपके बैंक अकाउंट में पहले से है। यह भी ध्यान रखें कि एक महीने में आप जितना क्रेडिट कार्ड का पेमेंट कर सकते हैं उतना ही पैसा खर्च करें।

इमरजेंसी फंड की जुगाड़ पहले से ही कर लेंकई बार हमें पैसों की एकदम से जरूरत पड़ती है ऐसे में अगर हमारे पास पैसा न हो तो हमें लोगों से उधार लेना पड़ता है। इस वजह से धीरे-धीरे हम कर्ज के जाल में फंस जाते हैं। इस परेशानी से बचने के लिए इमरजेंसी फंड की जुगाड़ पहले से ही करके रखें। वित्तीय सलाहकारों का कहना है कि अगर आप इमरजेंसी फंड जमा करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसे कम से कम छह महीने के घर खर्च की राशि को इमरजेंसी फंज के रूप में तैयार रखें। ऐसा करने से आप पैसों की इमरजेंसी के दौरान कर्ज लेने से बच जाते हैं।

लक्ष्य को ध्यान में रखकर फंड जोड़ेंबचत करने का सबसे सही तरीका यह है कि आप सबसे पहले अपने लक्ष्यों को ध्यान में रखें और उसके अनुसार फंड इकट्ठा करना शुरू कर दें। जैसे- अगर भविष्य में आप शादी करना चाहते हैं, घर लेना चाहते हैं, कार खरीदना चाहते हैं या बच्चों को पढ़ना चाहते हैं तो पहले से ही उसके लिए एक निश्चित रकम जोड़ना शुरू कर दें। इसके लिए आप इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करना शुरू कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके पास सही समय आने पर पर्याप्त पैसा इकट्ठी हो जाता है। हमेशा लक्ष्य को ध्यान में रखकर बचत करें ताकि भविष्य को बिना चिंता के जी सकें।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड