लाइव न्यूज़ :

आज से आरटीजीएस सुविधा सुबह 7 बजे से हुई शुरू, अब लेन-देन हुआ आसान

By भाषा | Updated: August 26, 2019 08:04 IST

रीयल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) बैंकों में फंड ट्रांसफर का तरीका है.जिसे व्यक्तिगत खाताधाकों या ग्रुप में ग्राहकों को किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले RBI ने डिजिटल लेन-देन बढ़ावा देने के लिए NEFT के जरिये 24 घंटे अमाउंट भेजने की अनुमति देने का फैसला किया था। एनईएफटी के तहत जहां दो लाख रुपये तक की राशि भेजी जाती है

भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि आरटीजीएस के जरिये बड़ी राशि के अंतरण की सुविधा 26 अगस्त से सुबह 8 बजे के बजाय 7 बजे से उपलब्ध होगी। फिलहाल ग्राहकों के लेन-देन के लिये रीयल टाइम ग्रास सेटलमेंट (आरटीजीएस) प्रणाली सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध होती है।

बैंकों के बीच लेन-देन के लिये सुबह 8 बजे से शात 7.45 मिनट तक उपलब्ध होती है। आरबीआई ने अधिसूचना में कहा, ‘‘आइटीजीएस प्रणाली की उपलब्धता बढ़ाने के लिये आरटीजीएस परिचालन के लिये समय अवधि बढ़ाने का निर्णय किया गया है।

इसके तहत ग्राहकों तथा बैंकों के लिये यह सुबह 7 बजे से शुरू होगा।’’ यह व्यवस्था 26 अगस्त से लागू होगी। इस महीने की शुरुआत में आरबीआई ने डिजिटल लेन-देन बढ़ाने के लिये इस साल दिसंबर से नेशनल इलेक्ट्रानिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) के जरिये 24 घंटे धन भेजने की अनुमति देने का फैसला किया था।

फिलहाल एनईएफटी दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर ग्राहकों के लिये सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक के लिये उपलब्ध है। एनईएफटी के तहत जहां दो लाख रुपये तक की राशि भेजी जाती है वहीं इससे अधिक राशि भेजने के लिये आरटीजीएस का उपयोग किया जाता है। 

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड