लाइव न्यूज़ :

RBI ने आम आदमी को दी राहत, RTGS से पैसे भेजने का समय बढ़ाया

By भाषा | Updated: May 29, 2019 08:26 IST

रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) व्यवस्था के तहत पूंजी हस्तांतरण का काम तुरंत-तुरंत होता है। आरटीजीएस का उपयोग मुख्यत : बड़ी राशि के हस्तांतरण के लिए होता है।

Open in App

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आम आदमी को राहत देते हुए आरटीजीएस के जरिए पैसे भेजने का समय डेढ घंटे बढ़ाकर शाम 6 बजे तक कर दिया है। यह व्यवस्था एक जून से प्रभावी होगी। आरबीआई ने मंगलवार को यह जानकारी दी। फिलहाल आरटीजीएस के जरिए शाम साढ़े चार बजे तक ही धन अंतरण की सुविधा है।रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) व्यवस्था के तहत पूंजी हस्तांतरण का काम तुरंत-तुरंत होता है। आरटीजीएस का उपयोग मुख्यत : बड़ी राशि के हस्तांतरण के लिए होता है। इसके तहत न्यूनतम 2 लाख रुपये भेजे जा सकते हैं और अधिकतम राशि भेजने की कोई सीमा नहीं है।आरबीआई ने अधिसूचना में कहा, "उसने आरटीजीएस में ग्राहक लेनदेन के लिए समय को शाम साढ़े चार बजे से बढ़ाकर 6 बजे करने का फैसला किया है। "आरटीजीएस के तहत यह सुविधा एक जून से मिलेगी।आरटीजीएस के अलावा, पैसे एक खाते से दूसरे खाते में भेजने का एक अन्य लोकप्रिय माध्यम नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) है। इसमें हस्तांतरण के लिए न्यूनतम और अधिकतम पैसे की सीमा नहीं है।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड