लाइव न्यूज़ :

PM आवास योजना: 2.6 लाख रुपये छूट के लिए ऐसे करें आवेदन, होम लोन में मिलता है फायदा

By निखिल वर्मा | Updated: May 21, 2020 09:50 IST

पीएम आवास योजना के तहत मध्य आय वर्ग (MIG), कमजोर आय वर्ग (LIG) और आर्थिक पिछड़ा वर्ग (EWS) कैटिगरी के तहत लोन मुहैया करवाए जाते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देअगर आप होम लोन लेने की सोच रहे हैं तो इस योजना के तहत बैंकों में कर्ज के लिए आवेदन कर सब्सिडी की मांग कर सकते हैंआवेदक का भारत में स्वयं या परिवार के नाम से कोई पक्का घर नहीं होना चाहिए

केंद्र सरकार ने सभी भारतवासी को पक्का मकान दिलाने के मकसद से प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की है। पीएम आवास योजना के तहत पहली बार घर खरीदनों वालों को होम लोन पर ब्याज में सब्सिडी दी जाती है। होम लोन के ब्याज पर कम आय वालों को 2.60 लाख रुपये तक छूट मिल जाती है।यह योजना उनके लिए फायदेमंद है जो लोग अपने घर का सपना देखते हैं लेकिन वित्तीय हालातों के वजह से इसे पूरा नहीं कर पाते। 

जानें पीएम आवास योजना के तहत किन लोगों को मिलता है छूट

1. इस योजना का लाभ उठान के लिए मध्य आय वर्ग से आवेदन करने वालों की इनकम 12 लाख रुपये से कम होनी चाहिए.

2. आवेदक को लोन का आवदेन को अपने पसंदीदा बैंक या एनबीएफसी में देना पड़ता है.

3. सब्सिडी स्कीम एप्लिकेशन को  pmaymis.gov.in/ से डाउनलोड किया जा सकता है. 

4. लोन के आवेदन को जरूरी अन्य दस्तावेजों के साथ देना होगा. लोन के अन्य दस्तावेजों में इनकम का प्रूफ, केवाईसी डॉक्यूमेंट, प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज इत्यादि शामिल हैं. 

5, पीएमएवाई का आवेदन उस स्थिति में अमान्य हो जाएगा, अगर परिवार के किसी सदस्य का भारत में पहले से पक्का घर है.

आवेदन के बाद ऐसे चेक करें अपना नाम

-pmaymis.gov.in पर जाएं विजिट करना होगा। -ऊपर के टैब में सर्च बेनिफिशियरी टैब पर माउस ले जायें. यहां आपको नाम से लाभार्थी खोजें (सर्च बाय नेम) दिख जायेगा.-इसके बाद आधार नंबर डालकर सब्मिट कर दें -जरूरी जानकारी सबमिट करने के बाद स्टेटस के साथ आपको  PMAY आवेदन का पूरा स्टेटस दिख जाएगा।

अगर आपके पास स्टेटस चेक करते समय आधार नंबर नहीं है तो आप प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट में पर्सनल डिटेल जैसे मोबाइल नंबर या अपनी  Assessment ID के साथ भी चेक कर सकते हैं।

टॅग्स :सेविंगबैंकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबारBank Holiday: ईद-उल-फितर पर बैंक बंद रहेंगे या खुले? 20 और 21 मार्च के बैंक अवकाश पर बड़ी अपडेट, यहाँ देखें लिस्ट

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड