लाइव न्यूज़ :

अटल बिहारी के निधन पर मोदी सरकार बड़ा फैसला, अटल पेंशन योजना में हर महीने ₹ 5000 मिलने की गारंटी

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: August 18, 2018 12:12 IST

अटल बिहारी बाजपेयी बीजेपी के सबसे बड़े नेता थे। उनका 16 अगस्त को निधन हुआ था।

Open in App

नई दिल्ली, 18 अगस्तः नरेंद्र मोदी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर अटल पेशन योजना की शुरुआत की है। इससे अटल बिहारी वाजपेयी लोगों के जेहन में हमेशा याद रहेंगे। इस पेशन योजना की तहत हर महीने 5000 रुपये तक मिलने की गारंटी है। इसके लिए हर महीने 210 रुपये की एक प्रीमियम राशि लोगों चुकाने होंगे। साथ ही इसके लिए केवल 60 वर्ष से अधिक के लोग ही मान्य होंगे। जी न्यूज की एक खबर के मुताबिक इस योजना को पेंशन फंड अथॉरिटी एंड डेवलेपमेंट अथॉरिटी के द्वारा लागू की जाएगी।

जानकारी के अनुसार भारत का कोई भी 18 वर्ष या इससे अधिक का नागरिक इस योजना का हिस्सा बन सकता है। इसके लिए उसे हर महीने 210 रुपये का भुगतान करना होगा। ऐसे लोग जो नियमित से रूप हर महीने 210 रुपये का भुगतान करते हैं उन्हें उनकी 60 वर्ष की उम्र पूरी करने बाद प्रति माह 5000 रुपये का भुगतान सरकार की ओर से किया जाएगा। इस योजना के तहत 1000 रुपये प्रति माह से लेकर 5000 रुपये प्रति माह प्राप्त करने की योजनाएं हैं। इसमें प्रीमियम राशि भी 42 रुपये से लेकर 1454 रुपये तक है।

असल में जो व्यक्ति कम उम्र में यह पेंशन योजना ले लेता है, उसे उतनी कम प्रीमियम राशि अदा करनी पड़ेगी। मसलन अगर आपकी उम्र अभी 18 साल है और आप 5000 रुपये प्रति माह गारंटी पेंशन योजना लेना चाहते हैं तो आपको प्रति माह 210 रुपये देने होंगे। लेकिन कहीं आपकी उम्र 40 वर्ष से ज्यादा है तो आपको प्रमि माह 1454 रुपये चुकाने होंगे। इसी तरह से अगर आपकी उम्र 30 साल है तो आपको प्रीमियम राशि 577 रुपये चुकानी होगी। नीचे हम टेबल दे रहे हैं इसके तह आप अपनी उम्र के हिसाब प्रीमियम राशि और उसके बदले मिलने वाली गारंटी पेंशन का पूरा विवरण दे सकते हैं-

उम्र60 हजार सालाना पेंशन के लिए48 हजार सालाना पेंशन के लिए36 हजार सालाना पेंशन के लिए24 हजार सालाना पेंशन के लिए12 हजार सालाना पेंशन के लिए
18210 रु/महीना168 रु/महीना126 रु/महीना84 रु/महीना42 रु/महीना
21269 रु/महीना215 रु/महीना162 रु/महीना108 रु/महीना54 रु/महीना
25376 रु/महीना301 रु/महीना226 रु/महीना151 रु/महीना76 रु/महीना
30577 रु/महीना462 रु/महीना347 रु/महीना231 रु/महीना116 रु/महीना
35902 रु/महीना722 रु/महीना543 रु/महीना362 रु/महीना181 रु/महीना
401454 रु/महीना1164 रु/महीना873 रु/महीना582 रु/महीना291रु/महीना
कुल कॉर्पस850000 रु680000 रु510000 रु340000 रु170000 रु

अटल पेंशन योजना की नियम व शर्तें

इसमें अगर आप एक बार जुड़ जाते हैं तो आपको नियमित भुगतान करना पड़ेगा। अगर आप छह महीने तक इसका भुगतान नहीं करते हैं तो आपका अकाउंट सीज कर दिया जाएगा। यही अगर आप आगे भी करते हैं तो 12 महीने बाद आपके अकाउंट को डिएक्टिवेट किया जाएगा। फिर 24 महीने तक पेंशन योजना के अकाउंट में पैसे ना डालने पर आपका अकाउंट पूरी तरह से सीज कर दिया जाएगा। 

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड