लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार देने वाली है सौगात, इस योजना के तहत हो सकती है पेंशन दोगुनी

By भाषा | Updated: November 21, 2018 12:44 IST

वित्त मंत्रालय ने इस साल जून में कहा था कि अटल पेंशन योजना के तहत पेंशन की राशि बढ़ाने की जरूरत है और इसके लिये पीएफआरडीए द्वारा भेजे गये प्रस्ताव पर सरकार गौर कर रही है। 

Open in App

पेंशन फंड नियामक पीएफआरडीए अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के तहत पेशन की राशि की सीमा को बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रति माह तक करने की व्यवहार्यता को परखने के लिये अपने पोर्टफोलियो का मूल्यांकन कर रहा है। एक शीर्ष अधिकारी ने यह बात कही। अटल पेंशन योजना के तहत मिलने वाली 5,000 रुपये तक की पेंशन राशि को दोगुना करने के लिये इससे पहले भी प्रस्ताव किया गया था। 

पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के चेयरमैन हेंमत जी कॉन्ट्रेक्टर ने पीटीआई-भाषा को बताया, "अटल पेंशन योजना एक गारंटीशुदा पेंशन योजना है, सरकार पर इसकी प्रतिबद्धता को पूरा करने का दायित्व है। ऐसे में सरकार पर कितनी जिम्मेदारी पड़ सकती है, इसके लिये कितनी जरूरत होगी, हम अपने पोर्टफोलियो का वास्तविक मूल्यांकन कर रहे हैं ताकि हमें यह पता चल सके कि क्या सरकार को गारंटी दायित्व पूरा करने के लिये कुछ करने की जरूरत होगी या फिर इसकी आवश्यकता नहीं होगी।" 

इस प्रक्रिया के दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। कॉन्ट्रेक्टर ने कहा कि एक बार इसको लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाये तो सरकार अटल पेंशन योजना के दायरे को बढ़ा सकती है। 

पेंशन राशि दोगुनी होने का योजना को वास्तविकता में बदलने में कितना समय लगेगा इस पर उन्होंने कहा कि दिसंबर तक मूल्यांककों की परीक्षण प्रक्रिया खत्म हो जाएगी और उसके बाद कोई भी ठोस कदम अगले वर्ष फरवरी या मार्च तक ही उठाया जा सकेगा। 

वित्त मंत्रालय ने इस साल जून में कहा था कि अटल पेंशन योजना के तहत पेंशन की राशि बढ़ाने की जरूरत है और इसके लिये पीएफआरडीए द्वारा भेजे गये प्रस्ताव पर सरकार गौर कर रही है। 

कंट्रैक्टर ने जून में कहा था, ‘‘इस समय अटल पेंशन योजना के तहत हमारे पांच पेंशन स्लैब् हैं। ये स्लैब एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये मासिक तक के हैं। बाजार से इस बात को लेकर काफी चर्चा है कि पेंशन राशि कम है और यह बढ़नी चाहिये क्योंकि कई लोगों का मानना है कि 60 साल की उम्र में 5,000 रुपये की राशि आज से 20- 30 साल बाद बहुत कम होगी।’’ 

पीएफआरडीए को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में अटल पेंशन योजना के खाताधारकों की संख्या डेढ करोड़ तक पहुंच जायेगी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड