लाइव न्यूज़ :

प्राइवेट नौकरी में चाहिए पेंशन तो खुलवाएं NPS अकाउंट, जानें पूरा प्रोसेस और फायदे

By स्वाति सिंह | Updated: May 19, 2019 13:58 IST

एनपीएस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें 1.5 लाख रुपए तक के इन्वेस्टमेंट पर टैक्‍स फ्री है।

Open in App
ठळक मुद्देएनपीएस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें 1.5 लाख रुपए तक के इन्वेस्टमेंट पर टैक्‍स फ्री है।इनकम टैक्स एक्‍ट के सेक्‍शन 80 सी के अंतर्गत 1.5 लाख रुपए तक इन्वेस्ट कर टैक्‍स छूट का फायदा उठा सकते हैं।इस स्‍कीम में इन्वेस्ट कर हम रिटायरमेंट के बाद अपने लिए पेंशन को भी सिक्‍योर कर सकते हैं। 

अगर आप प्राइवेट नौकरी करते हैं और आपको अपने भविष्य की चिंता सता रही है, ऐसे में यह खबर आपके लिए है। अब आप भी सरकारी नौकरी के कर्मचारियों की तरह पेंशन पा सकते हैं।  इसके लिए आपको न्यू पेंशन सिस्‍टम (एनपीएस) अकाउंट खुलवाना होगा। 

एनपीएस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें 1.5 लाख रुपए तक के इन्वेस्टमेंट पर टैक्‍स फ्री है। हम न्‍यू पेंशन सिस्‍टम में वार्षिक 1.5 लाख रुपए का इन्वेस्ट कर सकते हैं। इनकम टैक्स एक्‍ट के सेक्‍शन 80 सी के अंतर्गत 1.5 लाख रुपए तक इन्वेस्ट कर टैक्‍स छूट का फायदा उठा सकते हैं।  इस स्‍कीम में इन्वेस्ट कर हम रिटायरमेंट के बाद अपने लिए पेंशन को भी सिक्‍योर कर सकते हैं। 

एनपीएस के अंतर्गत दो करोड़ रुपए का फंड बनाने के लिए हर मंथ आपको सिर्फ 10,000 रुपये इन्वेस्ट करना होगा। उदाहरण के लिए मान लें अगर आपकी उम्र 30 वर्ष है तो आप टैक्‍स बचाने के लिए हर महीनें 10,000 रुपए एनपीएस में इन्वेस्ट करते हैं। इस तरह से आप साल में 1 लाख 20 हजार रुपए एनपीएस में इन्वेस्ट करेंगे। तब आपको इस रकम पर टैक्‍स नहीं देना होगा। अगर आपकी उम्र 60 साल की है  और हर महीने आप 10,000 रुपए इन्वेस्ट करते हैं और उनको वार्षिक 10 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है। अगर आप 30 साल की उम्र से एनपीएस में बचत शुरू कर दें तो आपका रिटायरमेंट फंड करीब दो करोड़ 17 लाख रुपए हो जाएगा।

एनपीएस में इन्वेस्टमेंट के बाद इसके अंतर्गत रिटायरमेंट के समय कुल फंड का 40 फीसदी एन्‍युटी प्‍लान खरीदना होगा। यानी अगर आपको  दो करोड़ 27 लाख रुपए में से लगभग 92 लाख रुपए का एन्‍युटी प्‍लान खरीदना होगा। इससे आपको को हर मंथ लगभग 60 हजार रुपए पेंशन मिल सकती है। इसके अलावा आपको को 60 साल की उम्र में 1 करोड़ 37 लाख रुपए की पूँजी भी मिल जाएगी।  

टॅग्स :सेविंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबार31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

कारोबारIncome Tax Rules: क्या पत्नी के SIP निवेश पर पति को भरना होगा टैक्स? जान लें ये नियम

कारोबारTax Saving Tips: कहीं चूक न जाए मौका; 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, जानें टैक्स सेविंग का प्लान

कारोबारEPFO Pension: आपको कितनी पेंशन मिल सकती है? जानें ईपीएफओ का पूरा गणित

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड